T20 सीरीज फतह करने के बाद विराट और राहुल ने शेयर की यह कैंडिड तस्वीर, सोशल मीडिया पर ऐसे आ रहे हैं कमेंट्स

विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर जमकर धमाल मचा रही है. टीम ने एक दिन पहले यानि बीते रविवार को इतिहास रचते हुए मेजबान टीम को उनके घर में 5-0 से T20 सीरीज में धुल चटाई. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने इस दौरे पर आतिशी बल्लेबाजी करते हुए कुल 224 रन बनाए.

विराट कोहली और लोकेश राहुल (Photo Credits: Twitter/Virat Kohli)

विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) इन दिनों न्यूजीलैंड (New Zealand) दौरे पर जमकर धमाल मचा रही है. टीम ने एक दिन पहले यानि बीते रविवार को इतिहास रचते हुए मेजबान टीम को उनके घर में 5-0 से T20 सीरीज में धुल चटाई. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल (K. L. Rahul) ने इस दौरे पर आतिशी बल्लेबाजी करते हुए कुल 224 रन बनाए. राहुल ने पहले T20 मैच में 56, दूसरे में नाबाद 57, तीसरे मैच में 27, चौथे मैच में 39 और पांचवें मैच में 45 रन की उम्दा पारी खेली. राहुल अपनी इन पारियों के साथ ही भारत के लिए द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनें.

लोकेश राहुल के अलावा टीम के लिए कप्तान विराट कोहली ने भी अपने बल्ले की चमक बिखेरते हुए भारत को कई नाजुक मौकों से उबारा. कोहली ने इस सीरीज में कुल चार पारियों में 45, 11, 38 और 11 रन की बदौलत 105 रन बनाए. सीरीज जितने के बाद इन दोनों स्टार खिलाड़ियों ने एक साथ सोशल मीडिया पर एक कैंडिड तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर को सबसे पहले लोकेश राहुल ने ट्विटर पर शेयर किया, जिसके बाद कप्तान विराट कोहली ने भी इस तस्वीर को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया.

विराट कोहली और लोकेश राहुल के इस तस्वीर पर इस तरह के आ रहे हैं कमेंट्स: 

ये न्यू इंडिया है घर में भी और बाहर भी फाड़ता है-

अब आपकी कप्तानी पे खतरा है बॉस-

थालाइवा-

यह भी पढ़ें- विराट कोहली से एक कदम आगे निकले लोकेश राहुल, भारत के लिए बनाया नया रिकॉर्ड

बात करें भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए T20 सीरीज के बारे में तो भारत ने पहले T20 मुकाबले में मेजबान टीम को छह विकेट से मात दी थी, वहीं दूसरे मैच में 15 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया था. तीसरे और चौथे मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को सुपर ओवर में धुल चटाया था. पांचवें T20 मैच में टीम को सात रन से करीबी जीत मिली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड