क्रिकेट

पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज ने की भविष्यवाणी, आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीतेगा भारत

पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली का मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे दिग्गजों के उपलब्ध नहीं रहने के कारण भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी श्रृंखला में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा.

पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज ने की भविष्यवाणी, आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीतेगा भारत
विनोद कांबली (Photo Credit: Facebook)

मुंबई: पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली का मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे दिग्गजों के उपलब्ध नहीं रहने के कारण भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी श्रृंखला में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा. विराट कोहली की शानदार फार्म से प्रभावित कांबली ने भारतीय कप्तान की जमकर तारीफ की और कहा कि वह रनों का भूखा है तथा मैदान पर अपना शत प्रतिशत योगदान देता है.

कांबली ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमारी बहुत अच्छी संभावना है. हम इस श्रृंखला (आस्ट्रेलिया के खिलाफ) को जीतने जा रहे हैं. उसके दो मुख्य बल्लेबाज (स्मिथ और वार्नर) नहीं खेलेंगे और इसका हमें पूरा फायदा उठाना चाहिए.’’ स्मिथ और वार्नर पर दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के मामले के कारण एक साल का प्रतिबंध लगा हुआ है. यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर ने बीसीसीआई, प्रशासकों की समिति और बंगाल क्रिकेट संघ की आलोचना की

भारतीय टीम इस महीने आस्ट्रेलिया के लंबे दौरे पर जाएगी जहां वह तीन टी20, चार टेस्ट और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. पहला टेस्ट मैच एडिलेड में छह दिसंबर से खेला जाएगा.

कांबली ने युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव की भी तारीफ की जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2018 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).