Vaibhav Sooryavanshi New Milestone: अफगानिस्तान टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, महज इतना रन बनाते ही ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के खास क्लब में करेंगे एंट्री
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एक बार फिर मैदान पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वैभव टीम इंडिया की ओर से खेलते नजर आएंगे.
India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team T20I Series 2026: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नई दिल्ली (New Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर और तीसरा व आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा. अफगानिस्तान इस सीरीज का आधिकारिक मेजबान होगा, जबकि भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और अफगानिस्तान की कमान इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) संभालेंगे. यह भी पढ़ें: Mohammed Siraj T20I Stats vs Afghanistan: टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान के खिलाफ कैसा रहा है मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन? आंकड़ों पर एक नजर
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एक बार फिर मैदान पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वैभव टीम इंडिया की ओर से खेलते नजर आएंगे. यह मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेले जाएंगे. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. यह भी पढ़ें:
वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई. टीम इंडिया के लिए खेलने से पहले उन्होंने आईपीएल 2026 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जमकर रन बनाए थे. अब अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भी उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है.
वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर 1000 रन का बड़ा रिकॉर्ड
साल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अब तक 22 टी20 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 44.04 की शानदार औसत और 225.87 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 969 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है. इसके अलावा उन्होंने 79 चौके और 86 छक्के भी लगाए हैं.
वैभव को 2026 में 1000 टी20 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 31 रन की जरूरत है. अगर वह अफगानिस्तान के खिलाफ यह आंकड़ा छू लेते हैं तो वह एक कैलेंडर ईयर में 1000 टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की खास सूची में शामिल हो जाएंगे.
ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के क्लब में करेंगे एंट्री
साल 2026 में अब तक ईशान किशन और अभिषेक शर्मा 1000 से ज्यादा टी20 रन बना चुके हैं. ईशान किशन ने 38 मैचों में 1414 रन बनाए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा ने 38 मुकाबलों में 1077 रन अपने नाम किए हैं. अगर वैभव सूर्यवंशी 31 रन और बना लेते हैं तो वह भी इस खास क्लब का हिस्सा बन जाएंगे. इसके साथ ही वह साल 2026 में 1000 टी20 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.
टीम इंडिया के लिए भी शानदार रहा है प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक भारत के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 6 पारियों में 193 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 16 चौके और 14 छक्के लगाए हैं. अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उनकी नजर एक और यादगार प्रदर्शन के साथ इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने पर होगी.
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.