Vaibhav Sooryavanshi Records: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका, डेब्यू मैच में टूट सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड

अगर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह आयरलैंड में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे. इससे पहले सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक, प्रसिद्ध कृष्णा और रिंकू सिंह यहां अपना टी20 डेब्यू कर चुके हैं.

वैभव सूर्यवंशी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 26 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफास्ट (Belfast) के सिविल सर्विस क्रिकेट स्टेडियम (Civil Service Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी. वहीं लॉर्कन टकर (Lorcan Tucker) की अगुवाई वाली आयरलैंड की टीम घरेलू मैदान पर टीम इंडिया को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी. यह भी पढ़ें: IND vs IRE 1st T20I Stats And Preview: पहले टी20 मुकाबले में भारत और आयरलैंड के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी आज आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर सकते हैं. महज 15 साल की उम्र में टीम इंडिया की जर्सी पहनने के लिए तैयार वैभव के पास पहले ही मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है और उनका बल्ला चलता है, तो वह सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और ईशान किशन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ सकते हैं.

आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू पर इतिहास रचने का मौका

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 6:00 बजे खेला जाएगा. इस मैच में अगर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलता है, तो उनके पास कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने का अवसर होगा.

1. सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

अगर वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करते हैं, तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 1989 में 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था.

2. ईशान किशन का रिकॉर्ड भी खतरे में

टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टी20 मुकाबले में चार छक्के लगाए थे. अगर वैभव अपने डेब्यू मैच में पांच या उससे अधिक छक्के जड़ते हैं, तो वह नया रिकॉर्ड बना देंगे.

3. अजिंक्य रहाणे का डेब्यू स्कोर पीछे छोड़ने का मौका

टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज है. रहाणे ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ 61 रन बनाए थे. वैभव अगर अपने पहले ही मैच में 62 या उससे अधिक रन बना लेते हैं, तो यह रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा.

4. रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे

आयरलैंड की सरजमीं पर बतौर सलामी बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी भारतीय पारी रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने यहां 97 रन बनाए थे. अगर वैभव अपने डेब्यू मैच में 98 रन बना लेते हैं, तो वह इस उपलब्धि में भी रोहित शर्मा से आगे निकल जाएंगे.

5. आयरलैंड में टी20 डेब्यू करने वाले पांचवें भारतीय बनेंगे

अगर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह आयरलैंड में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे. इससे पहले सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक, प्रसिद्ध कृष्णा और रिंकू सिंह यहां अपना टी20 डेब्यू कर चुके हैं.

भारत का टी20 स्क्वाड (आयरलैंड दौरा)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव.

Share Now

Tags

Ajinkya Rahane Belfast Belfast Cricket Belfast Pitch Report Belfast Weather Civil Service Cricket Stadium ind vs ire IND vs IRE 1st T20I IND vs IRE Live Telecast India cricket team INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India Tour of Ireland 2026 india v/s ireland India vs Ireland 1st T20I India vs Ireland Live Streaming Ireland National Cricket Team Ishan Kishan Live Scorecard Live Toss Update Lorcan Tucker Rohit Sharma Sachin tendulkar Shreyas Iyer Sony LIV Sony Sports Sony Sports Network T20I Team India vaibhav sooryavanshi Vaibhav Sooryavanshi Records अजिंक्य रहाणे आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ईशान किशन क्रिकेट समाचार टी20 इंटरनेशनल टीम इंडिया बेलफास्ट बेलफास्ट पिच रिपोर्ट बेलफास्ट मौसम भारत आयरलैंड लाइव टेलीकास्ट भारत आयरलैंड लाइव स्ट्रीमिंग भारत का आयरलैंड दौरा 2026 भारत बनाम आयरलैंड भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत-आयरलैंड पहला टी20 भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा लाइव टॉस अपडेट लाइव स्कोरकार्ड लॉर्कन टकर वैभव सूर्यवंशी वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर सचिन तेंदुलकर सिविल सर्विस क्रिकेट स्टेडियम सोनी लिव सोनी स्पोर्ट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क