Vaibhav Sooryavanshi Debut Record: 15 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी, जानें इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा. उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ 14 साल 23 दिन की उम्र में डेब्यू कर इतिहास रचा था और लीग के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे. आईपीएल 2026 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पारियों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की.

List Of Youngest Cricketers To Make International Debut: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आज यानी 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में डेब्यू करते ही इतिहास रच दिया. 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण करने वाले वैभव अब टीम इंडिया के सबसे युवा पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. मुकाबले से पहले तिलक वर्मा ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी. यह भी पढ़ें: ENG vs IND, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

वैभव सूर्यवंशी का शानदार सफर

27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा. उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ 14 साल 23 दिन की उम्र में डेब्यू कर इतिहास रचा था और लीग के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे. आईपीएल 2026 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पारियों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की. अब इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर उन्होंने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.

टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले पुरुष खिलाड़ी

खिलाड़ी डेब्यू के समय उम्र प्रारूप विरोधी टीम डेब्यू की तारीख
वैभव सूर्यवंशी 15 साल 99 दिन टी20I इंग्लैंड 4 जुलाई 2026
सचिन तेंदुलकर 16 साल 205 दिन टेस्ट पाकिस्तान 15 नवंबर 1989
पीयूष चावला 17 साल 75 दिन टेस्ट इंग्लैंड 9 मार्च 2006
एल. शिवरामकृष्णन 17 साल 118 दिन टेस्ट वेस्टइंडीज 28 अप्रैल 1983
पार्थिव पटेल 17 साल 152 दिन टेस्ट इंग्लैंड 8 अगस्त 2002

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पुरुष खिलाड़ियों की लिस्ट

वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए नया रिकॉर्ड बनाया है. इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हो गए हैं.

खिलाड़ी देश डेब्यू के समय उम्र प्रारूप
मारियन घेरासिम रोमानिया 14 साल 16 दिन टी20I
मीत भावसार कुवैत 14 साल 211 दिन टी20I
हसन रजा पाकिस्तान 14 साल 227 दिन टेस्ट
जॉर्ज सेसे सिएरा लियोन 14 साल 311 दिन टी20I
वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया 15 साल 99 दिन टी20I
मुश्ताक मोहम्मद पाकिस्तान 15 साल 124 दिन टेस्ट

वैभव सूर्यवंशी का यह ऐतिहासिक डेब्यू टीम इंडिया के क्रिकेट इतिहास में एक नई शुरुआत माना जा रहा है. अब सभी की नजरें इस युवा बल्लेबाज पर होंगी कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने शानदार सफर को किस तरह आगे बढ़ाते हैं.

Share Now