क्रिकेट

USA W vs ZIM W 2nd T20 2025 Live Streaming: आज अमेरिका और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

संयुक्त राज्य अमेरिका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज दूसरा टी20 मैच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा. तीन मैचों की टी20 में जिम्बाब्वे फिलहाल 1-0 से आगे है.

USA W vs ZIM W 2nd T20 2025 Live Streaming: आज अमेरिका और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
USA W (Photo: X/@usacricket)

United States Women's National Cricket Team vs Zimbabwe Women's  National Cricket Team 2nd T20 2025 Live Streaming: संयुक्त राज्य अमेरिका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज दूसरा टी20 मैच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा. तीन मैचों की टी20 में जिम्बाब्वे फिलहाल 1-0 से आगे है. जिम्बाब्वे ने पहले टी20 मैच में अमेरिका महिला टीम को 28 रन से हरा दिया. इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए थे. जवाब में अमेरिका की टीम 6 विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी. ऐसे में आज जिम्बाब्वे सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, अमेरिका की टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी और इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: DC vs RCB TATA IPL 2025 Live Streaming: आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

संयुक्त राज्य अमेरिका महिला और जिम्बाब्वे महिला के बीच दूसरा टी20 कब और कहां खेला जाएगा?

संयुक्त राज्य अमेरिका महिला और जिम्बाब्वे महिला के बीच दूसरा टी20 आज यानी 27 अप्रैल को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 9:15 बजे से खेला जाएगा.

संयुक्त राज्य अमेरिका महिला और जिम्बाब्वे महिला के बीच दूसरा टी20 के बीच कहां से देखें?

संयुक्त राज्य अमेरिका महिला और जिम्बाब्वे महिला के बीच दूसरे टी20 का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. हालांकि भारत में टीवी पर इसके लाइव प्रसारण के बारे में कोई जानकारी है.

दोनों टीमों की स्क्वाड

संयुक्त राज्य अमेरिका महिला टीम: दिशा ढींगरा, चेतना पग्यद्यला, गार्गी भोगले, इसानी वाघेला, रितु प्रिया सिंह, भक्ति ओम शास्त्री, अदिति चुडासमा (कप्तान), पूजा गणेश (डब्ल्यू), माही माधवन, सानवी इम्मादी, गीतिका कोडाली, चेतना प्रसाद, जिवाना अरास, मिताली पटवर्धन

जिम्बाब्वे महिला टीम: केलिस नधलोवु, मॉडेस्टर मुपाचिक्वा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो (कप्तान), लोरेन त्सुमा, प्रिय बिज़ा, जोसेफिन नकोमो, नताशा माउंटोम्बा, चिएद्ज़ा धुरुरु (डब्ल्यू), एडेल ज़िमुनु, नोमवेलो सिबांडा, प्रीसियस मारांगे, लिंडोकुहले माबेरो, रुन्यारारो पासिपनोड्या, तेंडाई मकुशा, टाइटस चिपारे

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).