NAM vs USA 3rd T20 2024 Scorecard: संयुक्त राज्य अमेरिका ने नामीबिया को 13 रनों से हराया, नोस्तुश केंजीगे ने झटकें 3 विकेट, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

टी20आई ट्राई-सीरीज़ में आज अमेरिका ने नामीबिया को 13 रन से हराते हुए महत्वपूर्ण जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 20 ओवर में 181 रन बनाए, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम केवल 168 रन ही बना सकी.

नामीबिया बनाम यूएसए (Photo: @CricketNamibia1/@usacricket)

Namibia National Cricket Team vs USA National Cricket Team 3rd T20 Tri-Series 2024 Scorecard: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टी20 ट्राई-सीरीज 2024 का तीसरा मुकाबला 01 अक्टूबर(मंगलवार) को विंडहोक( Windhoek) के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड(Wanderers Cricket Ground) में खेला गया. टी20आई ट्राई-सीरीज़ में आज अमेरिका ने नामीबिया को 13 रन से हराते हुए महत्वपूर्ण जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 20 ओवर में 181 रन बनाए, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम केवल 168 रन ही बना सकी. यह भी पढ़ें: संयुक्त राज्य अमेरिका ने नामीबिया को 182 रनों का लक्ष्य, एंड्रीस गौस ने खेली तूफानी पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

अमेरिका की ओर से एंड्रीज गॉउस ने शानदार पारी खेली और 50 गेंदों में 81 रन बनाकर प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब अपने नाम किया, गॉउस ने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के लगाते हुए टीम को एक मजबूत स्कोर पर पहुँचाया. उनके अलावा नितीश कुमार ने 22 गेंदों में 36 रन और स्मित पटेल ने 24 रन का योगदान दिया. नामीबिया की गेंदबाजी में जैक ब्रासेल ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि बर्नार्ड शोल्ट्ज ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट चटकाया. नामीबिया ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन अमेरिका के बल्लेबाजों ने उन्हें चुनौती दी.

नामीबिया बनाम यूएसए टी20 मैच का स्कोरकार्ड

नामीबिया के लिए लक्ष्य 182 रन का था, लेकिन उनकी शुरुआत कमजोर रही. हालांकि, गेरहार्ड एरास्मसने 49 गेंदों में 77 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मैच में बनाए रखा. उनके अलावा निकोल लॉफ्टी-ईटन ने 19 गेंदों में 34 रन का योगदान दिया. नामीबिया की टीम ने 20 ओवर में 168 रन बनाए और 8 विकेट गंवाए. अमेरिका की गेंदबाजी में नॉस्थुष केंजिगे ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि जसदीप सिंह ने 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए. अमेरिका की इस जीत ने उन्हें टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण अंक दिलाए और उनकी स्थिति को मजबूत किया.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ब्योर्न फोर्टुइन ने चटकाए 4 विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को महज 157 रनों पर समेटा; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट