United Arab Emirates Women Beat Namibia Women, 7th Match Scorecard: संयुक्त अरब अमीरात ने नामीबिया को 5 विकेट से रौंदा, तीर्था सतीश ने खेली 45 रनों की शानदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

इस मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात की ईशा रोहित ओझा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की महिला टीम की शुरूआत शानदार रही और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी निभाई. नामीबिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 126 रन बनाई.

तीर्था सतीश (Photo Credits: Twitter)

Zimbabwe Women National Cricket Team vs United Arab Emirates Women National Cricket Team: नामीबिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम संयुक्त अरब अमीरात महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच महिला त्रि-श्रृंखला ( Womens Tri-Series) का सातवां मुकाबला आज यानी 12 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड (Wanderers Cricket Ground) में खेला गया. इस मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने नामीबिया को चार विकेट से हरा दिया. इस महिला त्रि-श्रृंखला में संयुक्त अरब अमीरात की टीम आठ अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर हैं. जबकि नामीबिया की टीम चार अंक हासिल कर दूसरे नंबर पर हैं. Namibia Women vs United Arab Emirates Women, 7th Match 1st Inning Scorecard: संयुक्त अरब अमीरात ने नामीबिया को महज 126 रनों पर रोका, वैष्णव महेश और कप्तान ईशा रोहित ओझा की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ट्राई-सीरीज में संयुक्त अरब अमीरात महिला टीम ने अब टीम पांच मुकाबले खेले हैं. जिसमें चार में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर, नामीबिया महिला टीम ने अब तक पांच मुकाबला खेले हैं. जिसमें दो मैच में जीत दर्ज की है और तीन में हार मिली है. नामीबिया महिला और संयुक्त अरब अमीरात महिला के पिछले एनकाउंटर की बात करें तो संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने दोनों मैच जीते हैं.

इस मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात की ईशा रोहित ओझा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की महिला टीम की शुरूआत शानदार रही और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी निभाई. नामीबिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 126 रन बनाई. नामीबिया की तरफ से कप्तान सुने विटमैन ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली. सुने विटमैन के अलावा यासमीन खान ने भी 27 रन बनाए.

दूसरी तरफ, संयुक्त अरब अमीरात की टीम को कविशा एगोडागे ने पहली कामयाबी दिलाई. संयुक्त अरब अमीरात की ओर से वैष्णव महेश और कप्तान ईशा रोहित ओझा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए. वैष्णव महेश और कप्तान ईशा रोहित ओझा के अलावा हिना होतचंदानी, कविशा एगोडागे और इंदुजा नंदकुमार को एक-एक विकेट मिला. संयुक्त अरब अमीरात की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 127 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी संयुक्त अरब अमीरात के टीम का आगाज बेहतरीन रहा और पहले विकेट के लिए कप्तान ईशा रोहित ओझा और तीर्था सतीश ने 57 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई. संयुक्त अरब अमीरात की टीम 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से तीर्था सतीश ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाई. तीर्था सतीश के अलावा ईशा रोहित ओझा ने 21 रनों की पारी खेली. नामीबिया की ओर से विक्टोरिया हामुन्येला ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम की. विक्टोरिया हामुन्येला के अलावा विल्का मवातिले और अर्रास्टा डायरगार्ड ने एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ब्योर्न फोर्टुइन ने चटकाए 4 विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को महज 157 रनों पर समेटा; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट