MS Dhoni की कप्तानी में इन खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा, विराट कोहली के आते ही हो गए फ्लॉप

बता दें कि सुरेश रैना धोनी की टीम के बहुत ही उपयोगी और भरोसेमेंद खिलाड़ी के रूप में शामिल रहे. सुरेश रैना ने धोनी की कप्तानी में कुल 228 वनडे मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 35 की औसत के साथ 6228 रन बनाए. वहीं, कोहली की कप्तानी में उन्होंने 26 वनडे मैचों में 542 रन ही बनाए हैं. रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हैं.

Photo Credits: PTI

मुंबई: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में कई दिग्गज खिलाड़ी खेले हैं. ये खिलाड़ी अकेले अपने दम पर मैच का रुख पलट देते थे. धोनी के लिए इन धुरंधर खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप (World Cup) जैसे टूर्नामेंट्स में मैच विनर का रोल निभाया है और टीम को कई टूर्नामेंट (Tournament) में जीत दिलवाई हैं. इन खिलाड़ियों को लंबे अरसे तक याद किया जाएगा. इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट जगत पर अपनी छाप छोड़ गए हैं.  IPL: सीएसके के इस दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा फैसला, कहा- अगर MS Dhoni अगला आईपीएल नहीं खेले तो मैं भी बाहर रहूंगा

बता दें कि विराट कोहली के कप्तानी संभालते ही इन खिलाड़ियों मानों किसी की नजर लग गई हो. ये लगातार फ्लॉप होते चले गए. इन खिलाड़ियों ने धोनी की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन कोहली के कप्तान बनते ही वो नाकाम होने लगे.

इन खिलाड़ियों पर एक नजर

युवराज सिंह

युवराज सिंह ने 2007 टी20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में बड़ी भूमिका निभाई थी. सौरव गांगुली की कप्तानी में युवराज ने अपने करियर की शुरुआत की. युवराज सिंह ने धोनी की कप्तानी में 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' रहे. युवराज सिंह धोनी के सबसे बड़े मैच विनर बन गए थे. लेकिन, कोहली की कप्तानी में वो लगातार फ्लॉप होते गए और टीम इंडिया से बाहर होकर उन्हें संन्यास लेना पड़ा.

आर अश्विन

अश्विन इस समय वनडे और टी20 फॉर्मेट में टीम से पूरी तरह से बाहर हैं. अश्विन को सिर्फ टेस्ट में मौका मिलता हैं. अश्विन ने धोनी की कप्तानी में 78 वनडे मैचों में 105 और 42 टी-20 मैचों में 49 विकेट हासिल किए.

सुरेश रैना

बता दें कि सुरेश रैना धोनी की टीम के बहुत ही उपयोगी और भरोसेमेंद खिलाड़ी के रूप में शामिल रहे. सुरेश रैना ने धोनी की कप्तानी में कुल 228 वनडे मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 35 की औसत के साथ 6228 रन बनाए. वहीं, कोहली की कप्तानी में उन्होंने 26 वनडे मैचों में 542 रन ही बनाए हैं. रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड