UAE vs Scotland ICC CWC League 2 2027 Scorecard: यूएई ने स्कॉटलैंड को दिया 226 रनों का टारगेट, मुहम्मद वसीम ने खेली अर्धशतकीय पारी

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 ( ICC Cricket World Cup League Two 2023- 2027) का 61वां मैच आज यानी 4 मई को संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अम्स्टेलवीन के वीआरए क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए संयुक्त अरब अमीरात की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप हो गई

UAE (Photo: @BhutanCricket)

United Arab Emirates National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team ODI Scorecard: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 ( ICC Cricket World Cup League Two 2023- 2027) का 61वां मैच आज यानी 4 मई को संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अम्स्टेलवीन के वीआरए क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए संयुक्त अरब अमीरात की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप हो गई और एक बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रही. संयुक्त अरब अमीरात की ओर से 9 विकेट खोकर 225 रन बनाए. यूएई की ओर से मुहम्मद वसीम सबसे ज्यादा मुहम्मद वसीम बनाए. मुहम्मद वसीम ने 72 गेंदों में 61 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके अलावा संचित शर्मा ने 39 रन का योगदान दिया. जबकि कप्तान राहुल चोपड़ा 11 रन ही बना सके.

यह भी पढें: KKR vs RR TATA IPL 2025 Scorecard: कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को रखा जीवित

इस मैच में यूएई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. टीम ने 10वें ओवर में अपना पहले विकेट खो दिया। इसके बाद टीम ने 15 ओवर के अंदर 59 रन पर तीन विकेट खो दिए. इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट पर विकेट गिरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात के बल्लेबाजों के बीच कोई बड़ी साझेदारी नहीं पनप पाई. वहीं स्कॉटलैंड की ओर से 10 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जबकि मार्क वॉट को भी दो विकेट मिला.

फिलहाल स्कॉटलैंड के सामने 226 रनों का लक्ष्य है. जिसे वह हासिल करना चाहेगी। जबकि यूएई को यह मैच जीतने के लिए अच्छी गेंदबाजी करनी होगी. दूसरी पारी में यह मैच और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों पर होगी नजरें.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी