Top 3 Indian Batters With Most ODI Runs in New Zealand: न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहांं देखें पूरी लिस्ट

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करेगी. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अब एक साल से भी कम समय बचा है.

विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Top 3 Indian Batters With Most ODI Runs in New Zealand: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करेगी. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अब एक साल से भी कम समय बचा है, ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है, क्योंकि यहां की पिचों पर तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलती है. ऐसे में आइए जानते हैं उन तीन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में सबसे शानदार प्रदर्शन किया है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का न्यूजीलैंड में वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. उन्होंने न्यूजीलैंड में खेली 12 पारियों में 84.28 की औसत से 590 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले. खास बात यह है कि न्यूजीलैंड में कम से कम 500 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों में धोनी का औसत दूसरा सबसे बेहतर है. वहीं उनका 98.82 का स्ट्राइक रेट भी काफी प्रभावशाली रहा है.

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag)

पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने न्यूजीलैंड की धरती पर अपने आक्रामक अंदाज से खूब रन बटोरे. उन्होंने 12 वनडे मैचों में 54.36 की औसत और 103.10 की स्ट्राइक रेट से 598 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक निकले. सहवाग न्यूजीलैंड में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिनका औसत 50 से ऊपर और स्ट्राइक रेट 100 से अधिक रहा है.

विराट कोहली (Virat Kohli)

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी न्यूजीलैंड में वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. कोहली ने 13 पारियों में 49.66 की औसत और 91.41 की स्ट्राइक रेट से 596 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक जड़े. कोहली ने न्यूजीलैंड में कुल 5 बार 50+ स्कोर बनाया है, लेकिन उनमें से सिर्फ एक पारी को शतक में बदल पाए. आगामी वनडे सीरीज में उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

Share Now