NED vs SL, ICC World Cup 2023 Live Streaming: आज डबल डेकर के पहले मुक़ाबले में श्रीलंका से भिड़ेगा नीदरलैंड, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन
ICC विश्व कप 2023 में नीदरलैंड बनाम श्रीलंका मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग स्टार नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+ हॉटस्टार प्रदान करेगा. प्रशंसक नीदरलैंड बनाम श्रीलंका आईसीसी विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर मुफ्त में ऑनलाइन देख सकते हैं.
NED vs SL, ICC World Cup 2023 Live Telecast: खिताब की प्रबल दावेदार दक्षिण अफ्रीका को हरा चुकी नीदरलैंड टीम खराब फॉर्म से जूझ रही श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को विश्व कप के मैच में इसी लय को कायम रखना चाहेगी. धर्मशाला में पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराने वाली नीदरलैंड टीम यह साबित करने की कोशिश में होगी कि उसकी वह जीत कोई तुक्का नहीं थी. नीदरलैंड को हालांकि शीर्षक्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डाउड और कोलिन एकेरमैन टीम को अच्छी शुरूआत नहीं दिला सके जिससे मध्यक्रम पर दबाव बना. यह भी पढ़ें: ‘जाइंट किलर’ नीदरलैंड को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी श्रीलंका, मैच से पहले जानें विस्तार से .....
दूसरी ओर श्रीलंका के लिये गेंदबाजी चिंता का सबब है । अभी तक टीम एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है. बल्लेबाजी में उन्होंने दो मैचों में 300 से अधिक का स्कोर बनाया. श्रीलंकाई आक्रमण का दारोमदार एक बार फिर दिलशान मदुशंका पर होगा जो अभी तक सात विकेट ले चुके हैं. आस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर खेले गए मैच में उनकी गेंद को स्विंग मिला था और अब डच टीम के खिलाफ वह इसी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. लखनऊ में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रही है क्योंकि फ्लड लाइट में गेंद घूम रही है. ऐसे में लक्ष्य का पीछा करने की स्थिति में नीदरलैंड को सावधान रहना होगा.
डच टीम को अपने स्पिनर रोलोफ वान डेर मर्वे से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. श्रीलंका और नीदरलैंड का सामना पांच बार हो चुका है और श्रीलंका ने पांचों मैच जीते हैं. इस साल विश्व कप क्वालीफायर में श्रीलंका ने दो बार नीदरलैंड को हराया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2023 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

