International Cricket And IPL 2025 Match Schedule For Today: 09 अप्रैल का दिन क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. महिला वर्ल्ड कप क्वालिफायर (Women's World Cup Qualifiers) 2025 में आज पाकिस्तान महिला बनाम आयरलैंड महिला, वेस्टइंडीज महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. आज इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2025 में GT बनाम RR मुकाबला खेला जाएगा. जो दर्शकों के लिए एक शानदार क्रिकेटिंग अनुभव लेकर आएंगी. वहीं, नेपाल बनाम क़तर, हांगकांग बनाम कुवैत जैसे कई मुकाबला भी खेला जाएगा. चलिए आज यानी 09 अप्रैल को खेले जानें वाले सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल और उनके प्रसारण की जानकारी देखते हैं. यह भी पढ़ें: आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर में भिड़ेगी पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत ये 6 टीमें, जानें कब कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
| क्रमांक | मैच | समय (IST) | स्थान | स्ट्रीमिंग / ब्रॉडकास्टिंग |
|---|---|---|---|---|
| 1. | नेपाल बनाम क़तर – हांगकांग T20I क्वाड सीरीज़, पहला मैच | सुबह 6:30 बजे | मिशन रोड ग्राउंड, मोंग कॉक | Fancode / ICC.tv |
| 2. | हांगकांग बनाम कुवैत – हांगकांग T20I क्वाड सीरीज़, दूसरा मैच | सुबह 11:00 बजे | मिशन रोड ग्राउंड, मोंग कॉक | Fancode / ICC.tv |
| 3. | पुर्तगाल बनाम नॉर्वे – तीसरा T20I | शाम 6:00 बजे | सैंटारेम क्रिकेट ग्राउंड, अल्बरगेरिया | YouTube / Local broadcaster |
| 4. | गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स – IPL 2025, 23वां मैच | रात 7:30 बजे | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | JioHotstar / Star Sports |
| 5. | इंडोनेशिया महिला बनाम कुक आइलैंड्स महिला – कार्तिनी कप | सुबह 6:00 बजे | उदयना क्रिकेट ग्राउंड, बाली | ICC.tv |
| 6. | पाकिस्तान महिला बनाम आयरलैंड महिला – वर्ल्ड कप क्वालिफायर | सुबह 10:00 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | JioHotstar / Star Sports |
| 7. | वेस्टइंडीज महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला – वर्ल्ड कप क्वालिफायर | सुबह 10:00 बजे | लाहौर सिटी क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, लाहौर | JioHotstar / Star Sports |
| 8. | पुर्तगाल महिला बनाम नॉर्वे महिला – तीसरा T20I | दोपहर 2:00 बजे | सैंटारेम क्रिकेट ग्राउंड, अल्बरगेरिया | YouTube / Local broadcaster |
| 9. | नामीबिया महिला बनाम युगांडा महिला – दूसरा T20I | शाम 5:30 बजे | हाई परफॉर्मेंस ओवल, विंडहोक | ICC.tv |
हर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की व्यवस्था की अलग अलग होगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सकते हैं. तो तैयार हो जाइए इस क्रिकेटिंग उत्सव का आनंद उठाने के लिए, जहां रोमांचक मुकाबलों के साथ क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा.












QuickLY