IND vs ENG 4th Test 2024: रांची में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट पर खालिस्तानी आतंकी का खतरा, गुरपतवंत पन्नू ने मैच रद्द कराने की दी धमकी, मामला दर्ज

पन्नू की धमकी मिलने के बाद झारखंड पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. स्टेडियम से लेकर होटल तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जा रहे हैं. एयरपोर्ट से होटल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। एयरपोर्ट को भी सुरक्षा घेरे में लिया गया है.

Gurpatwant Singh Pannun | Twitter

IND vs ENG 4th Test 2024: झारखंड की राजधानी रांची में भारत-इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट से पहले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मैच रद्द कर इंग्लैंड की टीम को लौट जाने की धमकी दी है. उसने इसे लेकर झारखंड के नक्सलियों को उकसाया है. पन्नू ने कहा है कि भारत और इंग्लैंड के रांची में होने वाले मैच को अविलंब रद्द करवाएं. इस मामले में मंगलवार को रांची के धुर्वा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. उसने नक्सलियों के नाम जारी वीडियो में कहा है कि रांची का जेएससीए स्टेडियम आदिवासियों की जमीन पर बना है. यह भी पढ़ें: एसएफजे नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब में सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद CM केजरीवाल और CM मान को धमकी दी

आदिवासियों की जमीन पर मैच नहीं होना चाहिए। पन्नू ने यूट्यूब पर यह वीडियो जारी किया है. उसने माओवादियों से कहा है कि रांची में होने वाले टेस्ट मैच को रद्द कराने के लिए झारखंड और पंजाब में उत्पात मचा देना चाहिए. पन्नू ने यूट्यूब के जरिए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को भी धमकी दी है. इंग्लिश कप्तान से तो उसने यह भी कहा कि वह भारत दौरा रद्द करें और टीम लेकर वापस लौटें.

पन्नू की धमकी मिलने के बाद झारखंड पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. स्टेडियम से लेकर होटल तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जा रहे हैं. एयरपोर्ट से होटल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। एयरपोर्ट को भी सुरक्षा घेरे में लिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट