SL vs WI 1st T20I 2024 Live Streaming: दांबुला में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले में होगी काटें की टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन

भारत में श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव(SonyLIV) प्रदान करेगा. प्रशंसक श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. साथ ही, श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप पर भी उपलब्ध होगा.

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज(Photo Credit: 'X'/ICC)

Sri Lanka National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team  1st T20I 2024 Live Telecast: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20आई में दांबुला(Dambulla) के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम(Rangiri Dambulla International Stadium) में 13 अक्टूबर(रविवार) को भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे से खेला जाएगा. श्रीलंका तीन टी20आई और इतने ही वन-डे इंटरनेशनल (ODI) वाली व्हाइट-बॉल सीरीज़ के लिए वेस्टइंडीज़ की मेज़बानी करेगा. वेस्टइंडीज़ का श्रीलंका दौरा सबसे पहले टी20आई सीरीज़ से शुरू होगा. मेज़बान श्रीलंका ने मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. चरिथ असलांका टीम की अगुआई करेंगे. इस बीच SL बनाम WI पहले टी20आई 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन और टेलीकास्ट की जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: दांबुला में खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पहला टी20 रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के स्थायी कोच के रूप में नामित होने के बाद यह सनथ जयसूर्या की पहली सीरीज़ होगी. श्रीलंकाई प्लेइंग इलेवन में हमेशा की तरह युवा खिलाड़ी चामिंडू विक्रमसिंघे शामिल हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ़ अपना डेब्यू किया था, जो अपना दूसरा T20I खेलने के लिए तैयार हैं. दूसरी ओर, रोवमैन पॉवेल वेस्टइंडीज़ की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की अगुआई करना जारी रखेंगे.

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहला T20I 2024 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का पहला टी20 मैच 13 अक्टूबर(रविवार) को रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच भारतीय मानक समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 06:30 PM को होगा. यह भी पढ़ें: पहले टी20 में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी श्रीलंकाई टीम, यहां जानें कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटसी प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच 2024 का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज 2024 के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास होने के कारण, प्रशंसक श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच सोनी टेन 5 चैनल पर देख सकते हैं. नीचे श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच 2024 लाइव स्ट्रीमिंग विकल्प देखें.

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच 2024 की ऑनलाइन मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत में श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव(SonyLIV)  प्रदान करेगा. प्रशंसक श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. साथ ही, श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप पर भी उपलब्ध होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 Rankings: क्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने या हारने से बदलती है टीमों की रैंकिंग? जानिए टूर्नामेंट के बाद मौजूदा स्थिति

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट