AUS vs ENG, ICC Champions Trophy 2025 Preview: चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होगी काटें की टक्कर, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला 22 फरवरी(शनिवार) को लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 02:30 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 02:00 PM को होगा.
Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(Champions Trophy) 2025 का चौथा मुकाबला 22 फरवरी(शनिवार) को लाहौर (Lahore) के गद्दाफ़ी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. यह मुकाबला क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता, एशेज, का एक और विस्तार होगा. यह टूर्नामेंट का चौथा और ग्रुप बी का दूसरा मुकाबला होगा, जो अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के बाद खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या इंग्लैंड के गेंदबाज होंगे हावी, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट में निराशाजनक फॉर्म के साथ प्रवेश कर रही है. वे हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ अपनी पिछली द्विपक्षीय सीरीज हार चुके हैं, जो चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाई थी. इसके अलावा, कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी भी टीम के लिए झटका है. वहीं, इंग्लैंड टीम भारत के खिलाफ अपनी पिछली द्विपक्षीय सीरीज में 0-5 से क्लीन स्वीप झेल चुकी है. भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम के लिए चुनौती आसान नहीं होगी. हालांकि, इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाजों और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है.
वनडे में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड रिकार्ड्स (AUS vs ENG Head to Head Records): ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड अब तक 160 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 90 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 65 मैचों में जीत दर्ज की है. 3 मैच बिना परिणाम के रहे हैं और 2 मैच टाई हुआ है. दोनों टीमों के बीच ये प्रतिस्पर्धा हमेशा रोमांचक रही है.
जो रूट ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

