क्रिकेट

ICC T20 World Cup 2024 Prize Money: टी20 विश्व कप के विजेता पर होगी पैसे की बारिश, उपविजेता भी होंगे मालामाल, यहां देखें किसको कितनी मिलेगी इनामी राशि

आईसीसी ने पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए 11.25 मिलियन अमरीकी डालर की रिकॉर्ड तोड़ पुरस्कार राशि की घोषणा की है, जिसमें विजेताओं को कम से कम 2.45 मिलियन डॉलर मिलेंगे.

ICC T20 World Cup 2024 Prize Money: टी20 विश्व कप के विजेता पर होगी पैसे की बारिश, उपविजेता भी होंगे मालामाल, यहां देखें किसको कितनी मिलेगी इनामी राशि
टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Photo Credits: Twitter)

ICC T20 World Cup 2024 Prize Money: आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2024 के विजेताओं को टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक राशि मिलेगी. इस नौवें संस्करण में 20 टीमें वेस्टइंडीज और यूएसए के नौ स्थानों पर 28 दिनों तक प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिससे यह अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन बन जाएगा. आइसीसी ने विजेताओ के लिए इनामी राशि की घोषणा कर दी है. विजेताओं को कम से कम 2.45 मिलियन डॉलर(लगभग 20.4 करोड़ रूपया) मिलेंगे. उपविजेता को कम से कम $1.28 मिलियन( 10.6 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि हारने वाले सेमीफाइनलिस्ट को $787,500(6 करोड़ रुपये) मिलेंगे. यह भी पढ़ें: टी20 विश्व कप में टीम और खिलाड़ियों होंगें मालामाल, ICC ने की टूर्नामेंट के लिए रिकॉर्ड प्राइस मनी का ऐलान

दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ने वाली टीमों को $382,500(3.19 करोड़ रुपये) मिलेंगे, नौवें और 12वें स्थान के बीच रहने वाली टीमों को $247,500(2.06 करोड़ रुपये) मिलेंगे. 13वें से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमों को $225,000(1.87 करोड़ रुपये) मिलेंगे. इसके अतिरिक्त, प्रत्येक टीम को सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर प्रत्येक मैच जीतने पर अतिरिक्त $31,154(25.9 लाख रुपये) मिलेंगे.

क्रमवार पुरस्कार राशि (भारतीय रुपये में)
विजेता 20.36 करोड़ रुपये
उपविजेता 10.64 करोड़ रुपये
सेमीफाइनलिस्ट 6.55 करोड़ रुपये (प्रत्येक टीम)
सुपर 8 3.18 करोड़ रुपये (प्रत्येक टीम)
पहले राउंड के बाद तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 2.06 करोड़ रुपये (प्रत्येक टीम)
शेष टीमें 1.87 करोड़ रुपये (प्रत्येक टीम)
प्रत्येक जीत के बाद (सुपर 8 तक) 25.9 लाख रुपये (प्रत्येक टीम)

टूर्नामेंट की शुरुआत पहले दौर में 40 मैचों हुई थी, जिसके बाद सुपर 8 हुए, उसके बाद त्रिनिदाद और टोबैगो और गुयाना में सेमीफाइनल खेले गए. फाइनल मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में भारत और दक्षिण अफ्रीका भिड़ने वाली है, जिसके बाद 2024 के पुरुष चैंपियन का ताज पहनाया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).