IND-W vs SL-W 3rd T20I 2025 Dream11 Fantasy Prediction: भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला तीसरे टी20 में होगी कांटे की टक्कर, जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटसी प्लेइंग इलेवन

भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला तीसरे टी20 2025 ड्रीम11 फैंटसी टीम के कप्तान के रूप में शेफाली वर्मा (IND-W) और उप-कप्तान के रूप में चमारी अथापथु (SL-W) को चुन सकते हैं. इस टीम के साथ अपनी फैंटसी टीम को ड्रीम टीम बना सकते हैं.

भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women’s National Cricket Team vs Sri Lanka Women’s National Cricket Team Dream11 Team Prediction: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर 2025(शुक्रवार) को तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला जाएगा. शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी भारतीय टीम सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना चुकी है और अब तीसरा मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, श्रीलंका महिला टीम के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा, क्योंकि हार की स्थिति में सीरीज़ हाथ से निकल जाएगी. यह पांच मैचों की टी20 सीरीज़ दोनों टीमों के लिए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) की तैयारियों के लिहाज़ से भी बेहद अहम मानी जा रही है. तीसरे टी20 में श्रीलंका को हराकर सीरीज सील करने उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

अब तक इस सीरीज़ में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद संतुलित रहा है. कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में गेंदबाज़ी यूनिट ने दोनों मैचों में विपक्षी बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा और क्रांति गौड़ ने लगातार सटीक लाइन-लेंथ के साथ विकेट निकालकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है. बल्लेबाज़ी में ज्यादा दबाव नहीं आया, लेकिन मिले मौकों में जेमिमा रोड्रिग्स और शैफाली वर्मा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को आसानी से जीत तक पहुंचाया.

 दूसरी ओर, श्रीलंका महिला टीम अब तक एकजुट प्रदर्शन करने में नाकाम रही है. बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों विभागों में निरंतरता की कमी साफ दिखी है. हालांकि दूसरे टी20 मुकाबले में हर्षिता समरविक्रमा ने बेहतरीन पारी खेलकर अपनी क्लास दिखाई, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. गेंदबाज़ी में भी रन डिफेंड करने के लिए बोर्ड पर पर्याप्त स्कोर न होने की वजह से भारतीय बल्लेबाज़ों पर दबाव नहीं बन पाया. अब कप्तान चमारी अथापथु की नज़रें टीम को वापसी दिलाने पर होंगी.
भारत बनाम श्रीलंका महिला तीसरे टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग XI

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी

श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी

IND-W बनाम SL-W तीसरे टी20 2025 ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन: विकेटकीपर- ऋचा घोष (IND-W) को भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला फैंटसी टीम के लिए विकेटकीपर के रूप में चुन सकते हैं.

 IND-W बनाम SL-W तीसरे टी20 2025 ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन: बल्लेबाज- हर्षिता समरविक्रमा (SL-W), स्मृति मंधाना (IND-W), शेफाली वर्मा (IND-W), जेमिमा रोड्रिग्स (IND-W) को भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला ड्रीम 11 टीम में बल्लेबाज के तौर पर शामिल कर सकते है.
IND-W बनाम SL-W तीसरे टी20 2025 ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन: ऑलराउंडर्स- चमारी अथापथु (SL-W), दीप्ति शर्मा (IND-W), कविशा दिलहारी (SL-W), अमनजोत कौर(IND-W) को भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला मैच के लिए ड्रीम11 फैंटेसी टीम में ऑलराउंडर्स-के तौर पर जोड़ सकते है.
IND-W बनाम SL-W तीसरे टी20 2025 ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन: गेंदबाज- मल्की मदारा (SL-W), क्रांति गौड़(IND-W) आपकी भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला ड्रीम 11 फैंटसी टीम में गेंदबाज हो सकते हैं.
IND-W बनाम SL-W तीसरे टी20 2025 ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन लाइनअप: रिचा घोष (IND-W), हर्षिता समरविक्रमा (SL-W), स्मृति मंधाना (IND-W), शेफाली वर्मा (IND-W), जेमिमा रोड्रिग्स (IND-W), चमारी अथापथु (SL-W), दीप्ति शर्मा (IND-W), कविशा दिलहारी (SL-W), अमनजोत कौर(IND-W), मल्की मदारा (SL-W), क्रांति गौड़(IND-W)
भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला तीसरे टी20 2025 ड्रीम11 फैंटसी टीम के कप्तान के रूप में शेफाली वर्मा (IND-W) और उप-कप्तान के रूप में चमारी अथापथु (SL-W) को चुन सकते हैं. इस टीम के साथ अपनी फैंटसी टीम को ड्रीम टीम बना सकते हैं.
Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड