क्रिकेट

IND vs PAK मैच में होटल बुकिंग का टेंशन ख़त्म! वर्ल्ड कप में फैंस के लिए Uber का तोहफा, Camper में मिलेगी Luxury सुविधा- Video

इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. क्रिकेट विश्व कप का पहला मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत विजेता इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच होगा.

IND vs PAK मैच में होटल बुकिंग का टेंशन ख़त्म! वर्ल्ड कप में फैंस के लिए Uber का तोहफा, Camper में मिलेगी Luxury सुविधा- Video
Uber AD For World Cup 2023 (Photo Credit: Uber India/X)

ICC World Cup 2023: इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. क्रिकेट विश्व कप का पहला मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत विजेता इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच होगा. सबसे प्रतीक्षित संघर्षों में से एक चिर प्रतिद्वंद्वी भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. यह भी पढ़ें: Virat Kohli On WC Tickets: विराट कोहली ने विश्वकप के टिकट मांगने वालों के लिए रखा ख़ास स्टेटस

इस दौरान विश्व कप के अलावा होटल्स भी मिलना काफी मुस्खिल हो रहा है. खासकर भारत बनाम पाकिस्तान के मैच के दिन होटल्स सभी बुक हो चुके है. यहां तक की हॉस्पिटल्स की बेड तक लोगों ने बुक करा लिया है. इस दौरान उबर ने वर्ल्ड कप के लिए उबेर कैम्पर लाया है. जिसमें मैच देखने के पहले और मैच के बाद आराम से होटल जैसा आनंद ले सकतें हैं.

देखें वीडियो:

उबेर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा करके इस जानकारी दी और लिखा,"भारत बनाम पाक मैच के पहले होटल बुकिंग मिलना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन है. लेकिन आप जानते हैं कि क्या संभव है? आपके + आपके तीन सबसे करीबी और पागल टीम इंडिया प्रशंसकों के लिए एक उबेर कैंपर आरक्षित कर रहा हूँ."

भारत की विश्व कप टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, रविचंद्रन आश्विन, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).