IPL में बढ़ेगी मैचों की संख्या! टूर्नामेंट के बीच आई बड़ी खबर, चेयरमैन अरुण धूमल ने नए योजना का किया खुलासा

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का पहला हाफ खत्म हो चूका है. लेकिन अभी तक कौनसी चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी. इसका अभी तक पता नहीं चला है. टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं और कई रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं. इसके अलावा फैंस इस सीजन का भरपूर आनंद भी ले रहे हैं. इस बीच आईपीएल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है

आईपीएल ट्रॉफी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का पहला हाफ खत्म हो चूका है. लेकिन अभी तक कौनसी चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी. इसका अभी तक पता नहीं चला है. टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं और कई रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं. इसके अलावा फैंस इस सीजन का भरपूर आनंद भी ले रहे हैं. इस बीच आईपीएल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल आईपीएल में मैचों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है. जी हां बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) आईपीएल सीजन को 2028 सीजन से बढ़ाकर 94 मैच करने पर विचार कर रहा है. हालांकि, लंबे सीजन के बावजूद अभी तक टूर्नामेंट में नई टीमों को जोड़ने की कोई योजना नहीं है. गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स को टूर्नामेंट में शामिल करने के बाद 2022 में टूर्नामेंट को 74 मैच प्रारूप में विस्तारित किया गया था. इसके अलावा 2025 से टूर्नामेंट को 84 मैचों तक बढ़ाने की योजना थी. लेकिन शेड्यूलिंग संघर्षों के कारण योजना को अंत में रद्द कर दिया गया.

यह भी पढें: IPL 2025: RCB ने आईपीएल में 10 साल बाद दोहराया यह कारनामा, अपने सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी की

हालांकि बीसीसीआई अभी तैयारी कर रही है कि साल 2028 में आईपीएल में मैचों की संख्या 94 तक चली जाए. इस बीच टीमें उतनी ही रहेंगी. लेकिन इसके बाद भी मैच बढ़ जाएंगे. ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए आईपीएल चेयरमैन अरुण कुमार धूमल ने कहा कि बीसीसीआई मीडिया राइट्स और 94 मैच कराने पर विचार कर रहा है. जो साल 2028 से शुरू हो सकते हैं.

धूमल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, "निश्चित रूप से यह एक अवसर हो सकता है. हम आईसीसी में चर्चा कर रहे हैं. हम बीसीसीआई में भी इस पर चर्चा कर रहे हैं. द्विपक्षीय और आईसीसी आयोजनों, फ्रेंचाइजी क्रिकेट और टी20 क्रिकेट के संबंध में फैंस की रुचि कैसे बदल रही है. इसे देखते हुए हमें इस बारे में अधिक गंभीरता से बात करनी होगी और देखना होगा कि हम खेल के हितधारकों के लिए अधिकतम मूल्य कैसे बना सकते हैं."

उन्होंने कहा, "आदर्श रूप से हम एक बड़ी विंडो चाहते हैं या शायद किसी समय 74 से 84 या 94 तक जाना चाहते हैं... ताकि हर टीम को हर टीम के खिलाफ घरेलू और बाहरी मैदान पर खेलने का मौका मिले, इसके लिए आपको 94 मैचों की जरूरत है."

अधिक विंडो की जरुरत 

दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल की अवधि पर तब चर्चा होगी जब बोर्ड आने वाले एफटीपी के विवरण पर प्रकाश डालेगा. ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, कई फ्रैंचाइजी 94-गेम सीज़न की योजना का समर्थन कर रही हैं. लेकिन ब्रॉडकास्टर की दिलचस्पी भी निर्णय लेने की प्रक्रिया में एक प्रमुख कारक हो सकती है. बता दें की आईपीएल दुनिया का अकेला ऐसा टूर्नामेंट है. जिसके लिए आईसीसी की ओर से विंडो दी जाती है. ऐसे में आईपीएल में 94 मैच कराने के लिए अधिक विंडों की जरुरत होगी.

इस साल के आईपीएल को लेकर धूमल काफी खुश

इस साल के आईपीएल को लेकर धूमल काफी खुश हैं और उन्होंने ये भी कहा कि इस बार अगर नया चैंपियन मिले तो अच्छी बात होगी. दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और पंजाब किंग्स ने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं किया है। इस बार ये तीनों टीमें अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। वैसे तो एलएसजी ने भी अभी तक आईपीएल नहीं जीता है, लेकिन इस बार ये टीम काफी पीछे चल रही है। लेकिन उसकी भी संभावनाएं अभी खत्म नहीं हुई हैं।

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड