SA-W vs IRE-W 1st ODI 2025 Live Scorecard: आयरलैंड महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 210 रनों का लक्ष्य, नोकुलुलेको म्लाबा ने झटके 3 विकेट, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

आयरलैंड की पारी में कई बार गति आई लेकिन दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ों ने समय-समय पर महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिससे बड़ा स्कोर बनने से रुक गया. दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए 209 का लक्ष्य मामूली लग सकता है, लेकिन शुरुआती ओवरों में आयरलैंड को चमत्कार की उम्मीद रहेगी.

लौरा वोल्वार्ड्ट और गैबी लुईस(Credit: X/@gsport4girls)

South Africa Women's National Cricket Team vs Ireland Women's National Cricket Team Match Scorecard: दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर(शुक्रवार) को ईस्ट लंदन (East London) के बफ़ेलो पार्क (Buffalo Park) में खेला जा रहा हैं.  जिसमें आयरलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम की शुरुआत धीमी रही और लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन सारा फोर्ब्स ने 71 गेंदों पर 42 रन और एमी हंटर ने 32 रन बनाकर टीम को स्थिरता दी. आयरलैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दक्षिण अफ्रीका करेगी पहले गेंदबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ओर्ला प्रेंडरगास्ट (28) और लौरा डेलानी (21 रन, 18 गेंद) ने भी योगदान दिया, जबकि रेबेका स्टोकेल ने अंत में 39* रन की उपयोगी पारी खेली. एक्स्ट्रा से मिले 19 रन भी स्कोर को 200 पार पहुंचाने में अहम रहे.

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज़ी बेहद प्रभावशाली रही जिसमें नॉनकुलुलेको म्लाबा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. तूमी सेखुखुने ने 2 विकेट, जबकि सुने लूस और मियन स्मिट ने 1-1 विकेट लिया. एलिज़-मैरी मार्क्स ने 8 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर किफायती गेंदबाज़ी की.

आयरलैंड की पारी में कई बार गति आई लेकिन दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ों ने समय-समय पर महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिससे बड़ा स्कोर बनने से रुक गया. दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए 209 का लक्ष्य मामूली लग सकता है, लेकिन शुरुआती ओवरों में आयरलैंड को चमत्कार की उम्मीद रहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड