क्रिकेट

Teams With Played Most Test Matches: 600 टेस्ट मैच खेलने वाली तीसरा देश बना भारत, जानिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाला टीमों की पूरी लिस्ट

टेस्ट क्रिकेट का इतिहास 1877 से शुरू हुआ था और पिछले लगभग 150 वर्षों में कई टीमों ने इस प्रारूप में अपनी पहचान बनाई है. सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के मामले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया काफी आगे हैं, जबकि भारत ने अब 600 टेस्ट का आंकड़ा छूकर इतिहास रच दिया है.

Teams With Played Most Test Matches: 600 टेस्ट मैच खेलने वाली तीसरा देश बना भारत, जानिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाला टीमों की पूरी लिस्ट

Teams With Most Test Matches Played: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Galle International Cricket Stadium) में खेला गया. पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 166 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया सीरीज में श्रीलंका को क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, श्रीलंका की टीम वासपी करते हुए सीरीज बराबरी पर खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs Sri Lanka, Galle Test Record And Milestone: भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 166 रनों से हराया, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास; बने कई बड़े रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट के साथ अपने टेस्ट इतिहास का एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. टीम इंडिया अब टेस्ट क्रिकेट में 600 मुकाबले खेलने वाली दुनिया की सिर्फ तीसरी टीम बन गई है. भारत से पहले केवल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही इस उपलब्धि तक पहुंचे थे. ऐसे में आइए जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम कौन है और इस सूची में पाकिस्तान किस स्थान पर मौजूद है.

टेस्ट क्रिकेट का इतिहास 1877 से शुरू हुआ था और पिछले लगभग 150 वर्षों में कई टीमों ने इस प्रारूप में अपनी पहचान बनाई है. सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के मामले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया काफी आगे हैं, जबकि भारत ने अब 600 टेस्ट का आंकड़ा छूकर इतिहास रच दिया है.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम सबसे आगे

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नाम दर्ज है. इंग्लैंड ने 1877 से अब तक 1,097 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें उसे 405 जीत, 336 हार मिली हैं, जबकि 356 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. इंग्लैंड का जीत प्रतिशत करीब 37 प्रतिशत है.

ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर

ऑस्ट्रेलिया इस सूची में दूसरे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक 883 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें 426 जीत, 235 हार, 219 ड्रॉ और 2 मुकाबले टाई रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत करीब 48.11 प्रतिशत है, जो शीर्ष टीमों में सबसे बेहतर माना जाता है.

भारत बना 600 टेस्ट खेलने वाला तीसरा देश

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपना 600वां टेस्ट मैच खेला. भारत ने अपना पहला टेस्ट मुकाबला 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. अब तक खेले गए 600 टेस्ट मैचों में भारत ने 186 जीत, 188 हार, 224 ड्रॉ और 1 टाई मैच दर्ज किया है.

वेस्टइंडीज 600 के बेहद करीब

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस सूची में चौथे स्थान पर है. कैरेबियाई टीम ने अब तक 596 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें 187 जीत, 224 हार और 184 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. अगली टीम जो 600 टेस्ट का आंकड़ा छू सकती है, वह वेस्टइंडीज ही है.

न्यूजीलैंड पांचवें स्थान पर

न्यूजीलैंड ने 1930 से अब तक 487 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान टीम ने 153 मुकाबले जीते, 152 हारे और 166 मैच ड्रॉ रहे.

दक्षिण अफ्रीका छठे नंबर पर

दक्षिण अफ्रीका ने अब तक 479 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें टीम ने 191 जीत, 162 हार हासिल की हैं, जबकि 126 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

पाकिस्तान सातवें स्थान पर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 1952 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. तब से अब तक पाकिस्तान ने 471 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें 153 जीत, 152 हार और 166 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. इस सूची में पाकिस्तान सातवें स्थान पर मौजूद है.

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीमें

रैंक टीम टेस्ट मैच जीत हार ड्रॉ टाई
1 इंग्लैंड 1,097 405 336 356 0
2 ऑस्ट्रेलिया 883 426 235 219 2
3 भारत 600 186 188 224 1
4 वेस्टइंडीज 596 187 224 184 0
5 न्यूजीलैंड 487 153 152 166 0
6 दक्षिण अफ्रीका 479 191 162 126 0
7 पाकिस्तान 471 153 152 166 0

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2026 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).