क्रिकेट

Team India Likely Playing XI Against England In 1st ODI Match: टी20 सीरीज की हार भुलाकर वनडे में उतरेगी टीम इंडिया, पहले मुकाबले में ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं. हालांकि, वनडे सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं, जबकि उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को स्क्वाड में शामिल किया गया है.

Team India Likely Playing XI Against England In 1st ODI Match: टी20 सीरीज की हार भुलाकर वनडे में उतरेगी टीम इंडिया, पहले मुकाबले में ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st ODI Match Like Playing XI: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार यानी 14 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन (Edgbaston) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर इंग्लैंड को उसके घर में चुनौती देने उतरेगी. वहीं हैरी ब्रूक (Harry Brook) इंग्लैंड की कमान संभालेंगे. इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे स्टार खिलाड़ियों की वापसी से मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: India vs England ODI Series Live Streaming And Telecast Details: भारत-इंग्लैंड के बीच अब वनडे सीरीज में होगा घमासान, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें तीन मैचों की वनडे सीरीज पर हैं. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी. वहीं इंग्लैंड अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगा. आइए जानते हैं कि पहले वनडे में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

वनडे सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी

टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं. हालांकि, वनडे सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं, जबकि उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को स्क्वाड में शामिल किया गया है.

ईशान किशन और शिवम दुबे को करना पड़ सकता है इंतजार

पहले वनडे में कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा पारी की शुरुआत कर सकते हैं. तीसरे नंबर पर विराट कोहली और चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर का उतरना तय माना जा रहा है. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल पहली पसंद होंगे, जिससे ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ सकता है.

ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है, जबकि मुख्य स्पिनर की भूमिका कुलदीप यादव निभाएंगे. ऐसे में शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल नजर आ रहा है.

तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे बुमराह

जसप्रीत बुमराह लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं और तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे. उनका साथ अर्शदीप सिंह देंगे. तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा को बढ़त मिल सकती है, हालांकि प्रिंस यादव भी विकल्प के तौर पर मौजूद हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़.

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 14 जुलाई 2026, एजबेस्टन, बर्मिंघम – दोपहर 3:30 बजे (IST)

दूसरा वनडे: 16 जुलाई 2026, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ – शाम 5:30 बजे (IST)

तीसरा वनडे: 19 जुलाई 2026, लॉर्ड्स, लंदन – दोपहर 3:30 बजे (IST).

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2026 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).