टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्‍त्री ने Virat Kohli और Rohit Sharma की तुलना करते हुए दिया चौंकाने वाला बयान, कहीं यह बात

बता दें कि बुधवार को बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. 18 सदस्यीय टीम में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया गया हैं. तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 फरवरी से अहमदाबाद में शुरू होगा, जबकि टी20 सीरीज 16 फरवरी से कोलकाता में खेली जाएगी.

रवि शास्त्री, विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credits: PTI/Facebook)

मुंबई: पिछले कुछ दिनों में टीम इंडिया (Team India) में कई बड़े बदलाव हुए हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के बाद अब सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohiti Sharma) को वाइट बॉल क्रिकेट का कप्तान बनाया गया हैं. इस बीच टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्‍त्री (Ravi Shastri) ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया हैं. IND vs WI ODI Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पिछले 10 वनडे सीरीज पर एक नजर, इस टीम ने मारी हैं बाजी

रवि शास्‍त्री ने कहा कि मैदान पर विराट कोहली बीस्‍ट की तरह है. वो टेरियर है. विराट जब मैदान में आते है तो प्रतिस्‍पर्धा करना चाहते है और किसी के बारे में चिंतित नहीं होते. वो आपके मुंह पर होता है और जुनूनी है. मैदान के बाहर विराट कोहली बहुत अलग है. एकदम शांत और आराम से रहता है. वो 33 साल का है. उसने कप्‍तान बनकर योगदान दिया हैं. जब आप कप्‍तान नहीं रहते हैं तब भी खिलाड़ी के रूप में आप में ऊर्जा रहती है. टीम के लिए रन बनाएं और टीम की जीत में मदद करें. अगर वो ऐसा करते हैं तो घेरा पूरा कर लेंगे.

रोहित शर्मा को  शास्त्री ने कहा कि अब रोहित शर्मा को वापस रखा गया है. एक समय ऐसा भी था जब आपको ये एहसास होता था कि उनके लिए खेल बहुत आसानी से बना. फिर रोहित को एहसास हुआ कि भगवान ने मुझे यह उपहार दिया है और अब मैं कड़ी मेहनत करके इसका ज्‍यादा से ज्‍यादा फायदा उठाऊंगा. और जब वो अपनी पूरी लय में हो तो कुछ ही बल्‍लेबाज हैं, जो उसके जैसे खेल पाते हैं. रवि शास्‍त्री ने रोहित शर्मा को सकारात्‍मक अंदाज में वापस रखा गया करार देते हुए कहा कि क्‍या सबसे बड़ा बदलाव किया, जो 34 साल के बल्‍लेबाज की बल्‍लेबाजी में दिखा.

बता दें कि बुधवार को बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. 18 सदस्यीय टीम में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया गया हैं. तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 फरवरी से अहमदाबाद में शुरू होगा, जबकि टी20 सीरीज 16 फरवरी से कोलकाता में खेली जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट