Ind vs Aus 2nd ODI 2023 Free Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज पर कब्ज़ा करने उतरेगी टीम इंडिया, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Viacom18 नेटवर्क के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema प्रदान करेगा. प्रशंसक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे 2023 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइटों पर मुफ्त में देख सकते हैं. भारत ने भले ही कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया हो, लेकिन कई बड़े नाम हैं जो आज काम पूरा कर सकते हैं.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

Ind vs Aus 1st ODI 2023 Free Live Telecast: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने अपनी शानदार फॉर्म कायम रखा है. भारत ने तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया. इससे पहले, कंगारू टीम ने भारत को 277 रन का टारगेट दिया था. ऑस्ट्रेलिा के 277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 48.4 ओवर में 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल किया. इसी के साथ भारत अब 1-0 से सीरीज में आगे है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नई भारतीय जोड़ी ने शानदार शुरुआत की. शुभमन गिल (74 रन) और ऋतुराज (71रन) की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 130 बॉल पर 142 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई. इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ाई जरूर, लेकिन सूर्यकुमार यादव (50 रन) और कप्तान केएल राहुल (58 रन) की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने एक आसान जीत दर्ज की. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया को IST दोपहर 1:30 बजे से JioCinema ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा. यह भी पढ़ें: कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे खेलने उतरेगी टीम इंडिया, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटसी प्लेइंग इलेवन

भारत भी कई वरिष्ठ खिलाड़ियों के बिना उतरेगी, जिनमें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव शामिल हैं. आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए उन्हें तरोताजा रखने की दृष्टि से, उन्हें आराम दिया गया है और वे श्रृंखला के तीसरे गेम में ही वापस आएंगे. भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई जो पहले मैच में एक विकेट लेकर कसी हुई गेंदबाजी की, जो आईसीसी विश्व कप 2023 टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे 2023 कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

24 सितंबर(रविवार) को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा, जिसका टॉस 01:00 बजे होगा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे 2023 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

इस श्रृंखला का आधिकारिक प्रसारण भागीदार Viacom18 है और इस मैच का सीधा प्रसारण Sports18 और नेटवर्क के अन्य चैनलों पर उपलब्ध होगा. प्रशंसकों के पास इस मैच को पांच अलग-अलग भाषाओं में देखने का विकल्प भी है, जिसका सीधा प्रसारण निम्नलिखित चैनलों स्पोर्ट्स 18 अंग्रेजी, कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स हिंदी, कलर्स कन्नड़, कलर्स तमिल और कलर्स बांग्ला पर उपलब्ध है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे 2023 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Viacom18 नेटवर्क के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema प्रदान करेगा. प्रशंसक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे 2023 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइटों पर मुफ्त में देख सकते हैं. भारत ने भले ही कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया हो, लेकिन कई बड़े नाम हैं जो आज काम पूरा कर सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 230 रनों का टारगेट, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Toss And Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड