India's Likely Playing XI vs New Zealand for Champions Trophy 2025: चोटिल मोहम्मद शमी होंगे बाहर? न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच में इन दिग्गजों के साथ उतरेगी टीम इंडिया, यहां देखें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुका है. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपने शुरुआती दो मुकाबलों में बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराया था. हालांकि यह मुकाबला "डेड रबर" हो सकता है, क्योंकि दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, लेकिन भारत इस मैच को जीतकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगा.

टीम इंडिया (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का 12वां 2 मार्च(रविवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुका है. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपने शुरुआती दो मुकाबलों में बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराया था. हालांकि यह मुकाबला "डेड रबर" हो सकता है, क्योंकि दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, लेकिन भारत इस मैच को जीतकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगा. उम्मीद हैं कि टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने के लिए शमी को आराम दे सकते हैं. यह भी पढ़ें: दुबई में IND vs PAK लाइव मैच के दौरान पाकिस्तानी फैन ने बदली टीम, पहनी भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी, देखें वायरल वीडियो

इस बीच, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैरेन गॉफ ने भारत को प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव करने की सलाह दी है, जिसमें मोहम्मद शमी को आराम देने की बात कही गई है. शमी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए टखने में चोट लगी थी. उन्होंने पहले तीन ओवर फेंकने के बाद फिजियो को बुलाया और मैदान से बाहर चले गए, हालांकि बाद में वापसी कर अच्छी लय में गेंदबाजी की. गॉफ का मानना है कि भारत को शमी को आराम देकर दुबई की स्पिन मददगार पिच पर एक अतिरिक्त स्पिनर को शामिल करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर चुके हैं, ऐसे में वह दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं.

टॉप ऑर्डर: कप्तान रोहित शर्मा अपने डिप्टी शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करेंगे, विराट कोहली की फॉर्म टीम इंडिया के लिए खुशखबरी हैं. वे निश्चित रूप से नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे. श्रेयस की बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए, उनका बाहर होना मुश्किल है. वे अपना नंबर चार बनाएं रहेंगें.

मिडल ऑर्डर: श्रेयस अय्यर नंबर चार पर खेलते रह सकते हैं, क्योंकि उन्होंने इसी पोजीशन पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, अक्षर पटेल नंबर पांच पर बल्लेबाजी कर सकते हैं ताकि टॉप ऑर्डर में एक लेफ्ट-हैंडर बना रहे. विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल अपनी जगह बरकरार रखेंगे.

ऑलराउंडर्स: अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा बतौर ऑलराउंडर टीम का हिस्सा होंगे. तीनों ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं. अक्षर ने लगातार विकेट लिया और मौका मिलने पर रन भी बनाए हैं. जडेजा और हार्दिक पंड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे रहे हैं.

गेंदबाज: तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और हर्षित राणा की जोड़ी नजर आ सकती है, लेकिन शमी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए टखने में चोट लगी थी. उन्होंने पहले तीन ओवर फेंकने के बाद फिजियो को बुलाया और मैदान से बाहर चले गए, जो टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं थी. अगर फिट नही रहते हैं तो अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता हैं. जबकि स्पिन अटैक की जिम्मेदारी अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव पर होगी. कुलदीप भी अच्छी रिदम में नजर आ रहे हैं. जो अपनी जगह बनाए रहेंगे.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी/ अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Live Score Update: चटगांव में बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Pitch And Weather Report: चटगांव में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Match Live Streaming: आज बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड