क्रिकेट

IND vs ENG, ICC World Cup 2023 Live Streaming: विश्व कप के अंक तालिका में नंबर वन की ताज के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगा टीम इंडिया, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

IND बनाम ENG ICC विश्व कप 2023 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग स्टार नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+ हॉटस्टार प्रदान करेगा. फैंस भारत बनाम इंग्लैंड आईसीसी विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर मुफ्त में (केवल मोबाइल पर) ऑनलाइन देख सकते हैं. यह बराबरी की लड़ाई है लेकिन घरेलू टीम मुकाबले में न्यूज़ीलैंड की टीम पर भारी पड़ सकती है.

IND vs ENG, ICC World Cup 2023 Live Streaming: विश्व कप के अंक तालिका में नंबर वन की ताज के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगा टीम इंडिया, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच
इंग्लैंड (Photo Credits: ECB/Twitter)

IND vs ENG, ICC World Cup 2023 Live Telecast: 29 अक्टूबर 2023(रविवार) को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा. रोहित शर्मा की टीम अपना छठा विश्व कप 2023 मैच जीतने की उम्मीद में बीआरएसएबीवी भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी (बीआरएसएबीवी) एकाना क्रिकेट स्टेडियम में जोस बटलर की कमजोर टीम से भिड़ेगी. दूसरी ओर, इंग्लैंड के पास खोने के लिए कुछ खास नहीं है क्योंकि वह एक जीत के साथ 9वें स्थान पर है. मौजूदा विश्व कप टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है और वह 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. भारत ने अब तक एक भी मैच नहीं हारा है. हम उनसे इस साल फाइनल में खेलने की उम्मीद कर सकते हैं. टीम इंडिया लखनऊ नवाबों के शहर में विनम्र मेजबान होगी, जो अपनी शालीनता और आतिथ्य के लिए जाना जाता है. आइए मैच स्थान, तिथि- समय समेत लाइव-स्ट्रीमिंग विवरण पर एक नजर डालें. यह भी पढ़ें: न्यूज़ीलैंड के लिए आसान नहीं होगा भारत जैसे अजेय टीम को रोकना, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

यह मुकाबला इंग्लैंड के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है, क्योकि अगर इंग्लैंड ये मैच हारती है तो वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की उम्मीद लगभग ख़त्म हो जाएगी. उसके विपरीत भारत अगर ये मुकाबला जीतती है तो सेमीफाइनल की राह लगभग तय हो जाएगी और क्वालीफाई कर जाएगी.

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत बनाम इंग्लैंड मैच कब और कहां खेला जाएगा? 

29 अक्टूबर(रविवार) भारत बनाम इंग्लैंड आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 का IND vs ENG मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस दोपहर 01: 30 PM को होगा.

आईसीसी विश्व कप 2023 में भारत बनाम इंग्लैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
ICC विश्व कप 2023 का आधिकारिक प्रसारण भागीदार स्टार स्पोर्ट्स है और IND बनाम ENG मैच का सीधा प्रसारण प्रदान करेगा. फैंस भारत बनाम इंग्लैंड आईसीसी विश्व कप 2023 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ टीवी चैनल पर देख सकते हैं. इसके साथ ही फ्री डिश टीवी पर DD स्पोर्ट्स मैच का फ्री प्रसारण करेगा. लाइव स्ट्रीमिंग विवरण के लिए, नीचे स्क्रॉल करें.
आईसीसी विश्व कप 2023 में भारत बनाम इंग्लैंड मैच की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
IND बनाम ENG ICC विश्व कप 2023 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग स्टार नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+ हॉटस्टार प्रदान करेगा. फैंस भारत बनाम इंग्लैंड आईसीसी विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर मुफ्त में (केवल मोबाइल पर) ऑनलाइन देख सकते हैं. यह बराबरी की लड़ाई है लेकिन घरेलू टीम मुकाबले में न्यूज़ीलैंड की टीम पर भारी पड़ सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2023 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).