Team India T20I Stats At Emirates Old Trafford: 8 साल बाद मैनचेस्टर में टी20 इंटरनेशनल खेलने उतरेगी टीम इंडिया, जानें ओल्ड ट्रैफर्ड में कैसा रहा है रिकॉर्ड
सीरीज का पहला टी20 मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला गया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे. टीम इंडिया की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन, अभिषेक शर्मा ने 59 रन और शिवम दुबे ने नाबाद 42 रन की शानदार पारी खेली थी.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd T20I Stats: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार यानी 4 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. अब दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें सीरीज का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: ICC T20 Rankings में कौन है असली बादशाह? भारत-इंग्लैंड सीरीज के बीच जानिए किस टीम का पलड़ा भारी
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर (Manchester) के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में खेला जाएगा. सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट में बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था. अब दोनों टीमें दूसरे मुकाबले में जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. खास बात यह है कि टीम इंडिया करीब 8 साल बाद ओल्ड ट्रैफर्ड में कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा रहा है.
टीम इंडिया का मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टी20 रिकॉर्ड संतुलित रहा है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक सिर्फ 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें 1 मैच जीता और 1 मुकाबला हारा है. यानी ओल्ड ट्रैफर्ड में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 रिकॉर्ड फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है.
ओल्ड ट्रैफर्ड में टीम इंडिया का पहला टी20 मैच
टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. उस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए थे. टीम इंडिया की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 61 रन, सुरेश रैना ने 33 रन और राहुल द्रविड़ ने 31 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था और टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
2018 में टीम इंडिया ने दर्ज की शानदार जीत
इसके बाद टीम इंडिया ने 2018 में इसी मैदान पर वापसी करते हुए इंग्लैंड को हराया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 18.2 ओवर में मुकाबला जीत लिया था. उस मैच में केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा था, जबकि कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी.
पहला टी20 मुकाबला रहा था बेनतीजा
सीरीज का पहला टी20 मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला गया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे. टीम इंडिया की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन, अभिषेक शर्मा ने 59 रन और शिवम दुबे ने नाबाद 42 रन की शानदार पारी खेली थी. हालांकि टीम इंडिया की पारी समाप्त होने के बाद बारिश शुरू हो गई और इंग्लैंड की टीम एक भी गेंद नहीं खेल सकी. काफी इंतजार के बाद अंपायरों ने मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया.
वहीं इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में अब तक 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें 7 मैचों में जीत दर्ज की है. इंग्लैंड की टीम इस मैदान पर अपने पिछले तीन टी20 मुकाबले लगातार जीत चुकी है. ऐसे में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया के सामने दूसरे टी20 में कड़ी चुनौती रहने वाली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2026 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

