शुभमन गिल ने बताया- क्रिकेट के मैदान में Virat Kohli और Rohit Sharma से उन्हें क्या मिली है सीख
टीम इंडिया के 21 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और अपने सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा के साथ बिताए गए पल के बारे में अनुभव शेयर किया है. उन्होंने कहा जब मैं विराट भाई के साथ होता हूं और हम खेल के बारे में बात करते हैं तो वह मुझे बेपरवाह होकर खेलने की सलाह देते हैं.
नई दिल्ली, 25 मई: टीम इंडिया के 21 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अपने सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ बिताए गए पल के बारे में अनुभव शेयर किया है. उन्होंने कहा जब मैं विराट भाई के साथ होता हूं और हम खेल के बारे में बात करते हैं तो वह मुझे बेपरवाह होकर खेलने की सलाह देते हैं. इसके अलावा वह मानसिकता के बारे में बात करते हैं और जीवन के अनुभवों को शेयर करते हैं.
वहीं रोहित शर्मा के बारे में उन्होंने बात करते हुए बताया कि जब हम बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो वह अक्सर गेंदबाज गेंद कहां डालेगा, परिस्थिति कैसी है और उस आधार पर कब बड़े शॉट लगाना चाहिए इस बारे में बात करते हैं.
इसके अलावा उन्होंने पृथकवास के बारे में बात करते हुए कहा है यह बहुत सख्त है. एक खिलाड़ी को 14 दिन तक एक रूम में रहना होता है और आपके पास करने के लिये कुछ खास नहीं होता है. गिल ने बताया कि खिलाड़ियों को कुछ कार्यक्रम सौपें गए हैं. इसके अलावा वह फिल्में देखकर या आई पैड चलाकर किसी तरह टाइम बिताते हैं.
बता दें कि शुभमन गिल ने देश के लिए अबतक सात टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 13 पारियों में 34.4 की एवरेज से 378 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम तीन अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा उन्होंने देश के लिए तीन वनडे मैच खेलते हुए तीन पारियों में 16.3 की एवरेज से 49 रन बनाए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2021 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

