Team India: बतौर भारतीय कप्तान इन दिग्गजों ने लगातार जीते हैं इंटरनेशनल मुकाबले, यहां देखें पूरी लिस्ट

साल 2017 में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने लगातार 12 इंटरनेशनल मैचों में जीत हासिल की थी. साल 2019-22 के बीच रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने 19 इंटरनेशनल मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की थीं.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टी20 सीरीज (T20 Series) के बाद अब टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच कल यानी 21 दिसंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के टीम इंडिया को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में हैं. वहीं एडन मार्करम (Aidan Markram) साउथ अफ्रीका की अगुवाई करेंगे.

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 मैचों के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस दौरे पर टेस्ट, वनडे टी20 के लिए 3 अलग-अलग कप्तान होंगे. वहीं, टेस्ट सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के कंधों पर होगी. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया है. Year Ender 2022: इस साल इन भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ें हैं सबसे ज्यादा शतक, यहां देखें पूरी लिस्ट

साउथ अफ्रीका में बतौर भारतीय कप्तान केएल राहुल ने इस बार दौरे का काफी शानदार तरीके से आगाज किया है, जिसमें उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने जोहान्सबर्ग के मैदान पर अफ्रीकी टीम को पहले वनडे में 8 विकेट सेहराया. इस जीत के बाद अब केएल राहुल बतौर कप्तान लगातार इंटरनेशनल मैच जीतने के मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ चुके हैं.

बता दें कि इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 10 इंटरनेशनल मुकाबलों में जीत दर्ज की थी. इससे पहले साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 9 इंटरनेशनल मैचों में जीत हासिल की थी. वहीं, साल 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 12 इंटरनेशनल मुकाबले जीते थे. साल 2022-23 के बीच केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने 10 इंटरनेशनल मैचों में लगातार जीत दर्ज की थी.

साल 2017 में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने लगातार 12 इंटरनेशनल मैचों में जीत हासिल की थी. साल 2019-22 के बीच रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने 19 इंटरनेशनल मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की थीं.

वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा टीम इंडिया का हाल

बता दें कि टीम इंडिया के लिए नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से हुई. यहां तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया. इसके बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपनी सरज़मीं पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से जीती. हालांकि मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया को घरेलू मैदानों पर 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा.

इस सीरीज का बदला टीम इंडिया ने सितंबर में हुई वनडे सीरीज में कंगारुओं को हराकर लिया. टीम इंडिया ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के पहले हुई इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया. इस बीच टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वनडे सीरीज में 2-1 से शानदार जीत दर्ज की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड