क्रिकेट

Team India Announcement: गौतम गंभीर के कोच बनते ही टीम इंडिया में दिखे बड़े बदलाव, वनडे में नए चेहरों की एंट्री

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और केएल राहुल काफी समय से टीम से बाहर चल रहे थे. लेकिन अब दोनों को वनडे टीम में शामिल किया गया है. हाल ही में श्रेयस अय्यर की अगुवाई में केकेआर ने आईपीएल का खिताब जीता था. वहीं केएल राहुल भी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था.

Team India Announcement: गौतम गंभीर के कोच बनते ही टीम इंडिया में दिखे बड़े बदलाव, वनडे में नए चेहरों की एंट्री
भारत (Photo Credit: Twitter)

India Squad for Sri Lanka Tour 2024: श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) के लिए भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे टीम में शामिल किया गया हैं. रोहित शर्मा ही वनडे टीम के कप्तान होंगे. वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है. टी20 और वनडे सीरीज (T20 And ODI Series) में शुभमन गिल (Shubman Gill) को टीम का उपकप्तान बनाया गया हैं. रियान पराग (Riyan Parag), शिवम दुबे (Shivam Dube) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) को टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया है. केएल राहुल (KL Rahul) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की भारत की वनडे टीम में वापसी हुई है.

गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. गौतम गंभीर का कार्यकाल श्रीलंका दौरे से शुरू होगा. इस दौरे के साथ ही टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी शुरू कर देगी. वनडे टीम में कुछ नए चेहरों को शामिल किया गया है. रियान पराग और हर्षित राणा को मौका मिला है. India Squad For Sri Lanka Tour 2024: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, टी20 में सूर्यकुमार यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इसके अलावा शुभमन गिल को टी20 और वनडे टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है. वहीं हार्दिक पांड्या अब बतौर आलराउंडर खेलते नजर आएंगे. टीम इंडिया ने वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, हर्षित राणा और खलील अहमद पर पूरा भरोसा जताया है. टीम इंडिया हार्दिक पांड्या के बैकअप के तौर पर शिवम दुबे को तैयार करने के इरादे में है. लिहाजा शिवम दुबे को टी20 के साथ-साथ वनडे टीम में भी शामिल किया गया है.

टीम इंडिया में नए चेहरों को मिली जगह

बता दें कि हाल ही में रियान पराग ने टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू किया था. अब रियान पराग को वनडे टीम का भी हिस्सा बनाया गया हैं. हर्षित राणा आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार परफॉर्म कर चुके हैं. आईपीएल में हर्षित राणा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. गौतम गंभीर की मेंटरशिप में खेल चुके हैं. हर्षित राणा अब वनडे टीम का हिस्सा बन गए हैं.

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वनडे टीम वापसी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और केएल राहुल काफी समय से टीम से बाहर चल रहे थे. लेकिन अब दोनों को वनडे टीम में शामिल किया गया है. हाल ही में श्रेयस अय्यर की अगुवाई में केकेआर ने आईपीएल का खिताब जीता था. वहीं केएल राहुल भी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था.

टी20 शेड्यूल:

27 जुलाई: पहला टी20 (पल्लेकेले)

28 जुलाई: दूसरा टी20 (पल्लेकेले)

30 जुलाई: तीसरा टी20 (पल्लेकेले)

वनडे शेड्यूल:

2 अगस्त: पहला वनडे (कोलंबो)

4 अगस्त: दूसरा वनडे (कोलंबो)

7 अगस्त: तीसरा वनडे (कोलंबो)

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा.

भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2024 11:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).