India vs Zimbabwe Free LIVE Streaming: फ्री में देखें भारत-जिम्बाब्वे का पूरा मैच, मेलबर्न में भिड़ेंगी दोनों टीमें
भारत और जिम्बाब्वे की टीमों के बीच आज का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 से खेला जाएगा. टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे होगा.
India vs Zimbabwe Free LIVE Streaming: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 का आखिरी मुकाबला रविवार आज खेला जाएगा. सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी. वहीं जिम्बाब्वे की कोशिश एक और उलटफेर करने की होगी. South Africa vs Netherlands: T20 WC में नीदरलैंड का कमाल, दक्षिण अफ्रीका एक झटके में टी20 विश्व कप से बाहर
भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. दोनों टीमें टी20 विश्व कप में पहली बार आमने सामने होंगी. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमें 7 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें से भारत ने पांच और जिम्बाब्वे ने दो मैच में बाजी मारी है.
कब होगा मैच
भारत और जिम्बाब्वे की टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 से खेला जाएगा. टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे होगा.
कहां देखें भारत-जिम्बाब्वे मैच (IND vs ZIM Match Live Telecast)
भारत और जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा यह मैच डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर फ्री में देख सकते हैं. भारत और जिम्बाब्वे का मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर भी देख सकते हैं. इसके साथ आप लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट Hindi.Latestly.Com को फॉलो कर सकते हैं.
भारत की संभावित XI: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक , हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार,अर्शदीप सिंह.
जिम्बाब्वे की संभावित XI: वेस्ले मधेवेरे, क्रेग इर्विन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतारा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2022 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

