Syed Mushtaq Ali Trophy 2021: अरुण कार्तिक की विस्फोटक बल्लेबाजी, तमिलनाडु राजस्थान को 7 विकेट से शिकस्त देते हुए फाइनल में पहुंची

अरुण कार्तिक की नाबाद 89 रनों की पारी की बदौलत तमिलनाडु ने शुक्रवार को यहां राजस्थान को सात विकेट से हराकर टी20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली. चौथे विकेट के लिए कार्तिक (9 चौके, 3 छक्के) और कप्तान दिनेश कार्तिक (17 रन, 3 चौके)के बीच हुई 89 रनों की साझेदारी ने तमिलनाडु को आठ गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा करने में मदद की.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Getty Images)

Syed Mushtaq Ali Trophy 2021: अरुण कार्तिक की नाबाद 89 रनों की पारी की बदौलत तमिलनाडु ने शुक्रवार को यहां राजस्थान को सात विकेट से हराकर टी20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली. चौथे विकेट के लिए कार्तिक (9 चौके, 3 छक्के) और कप्तान दिनेश कार्तिक (17 रन, 3 चौके)के बीच हुई 89 रनों की साझेदारी ने तमिलनाडु को आठ गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा करने में मदद की.

राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 154 रन बनाए थे और तमिलनाडु ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवरों में तीन विकेट पर 158 रन बनाकर हासिल कर लिया. उसकी ओर से नरेंद्र जगदीसन ने 28 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- Syed Mushtaq Ali Trophy: Vishnu Solanki ने हरियाणा के खिलाफ मचाया गदर, अंतिम गेंद पर बड़ौदा को सेमीफाइनल में पहुंचाया (Video)

इससे पहले, तेज गेंदबाज एम. मोहम्मद ने चार विकेट लिए और उनकी इस शानदार गेंदबाजी की मदद से तमिलनाडु ने राजस्थान को कम स्कोर पर रोक दिया. कप्तान अशोक मेनारिया 51 रन बनाकर राजस्थान के सर्वोच्च स्कोरर रहे.

संक्षिप्त स्कोर: राजस्थान 20 ओवर में 154/9 विकेट (अशोक मेनारिया 51, अरिजीत गुप्ता 45; एम. मोहम्मद 4/24) तमिलनाडु से 18.4 ओवर में 158/3 विकेट से हार गए (अरुण कार्तिक 89 नाबाद, नरेंद्र जगदीसन 28; तनवीर उल हक 1/22)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट