Suryakumar Yadav-Wife Devisha Shetty Blessed With Baby Girl: सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी के घर गूंजी किलकारी, बेटी के जन्म से परिवार में खुशी की लहर
सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की प्रेम कहानी कॉलेज के दिनों से शुरू हुई थी. दोनों की मुलाकात मुंबई के आर.ए. पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में हुई थी. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने जुलाई 2016 में शादी की थी.
Suryakumar Yadav-Wife Devisha Shetty Blessed with Baby Girl: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी माता-पिता बन गए हैं. गुरुवार, 7 मई 2026 को इस कपल ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया. सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक खास पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की. पोस्ट में उन्होंने नवजात बच्ची के हाथ की तस्वीर साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की. Instagram Follower Drop: विराट कोहली से लेकर टेलर स्विफ्ट तक, आखिर कुछ घंटों में लाखों फॉलोअर्स क्यों हुए गायब? Meta ने बताई वजह
सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. क्रिकेट जगत से जुड़े कई खिलाड़ियों, पूर्व क्रिकेटरों और फैंस ने इस कपल को शुभकामनाएं दीं.
सूर्यकुमार यादव को बेबी गर्ल का आशीर्वाद मिला: