Suryakumar Yadav Stats vs Pakistan: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, IND बनाम PAK मुकाबले से पहले देखें टीम इंडिया के कप्तान का रिपोर्ट कार्ड

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप जीतने के इरादे से उतरेगी. टीम में शुभमन गिल की लगभग 1 साल बाद वापसी हुई है. उन्हें उपकप्तान बनाया गया है. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे. ऐसे में सूर्यकुमार यादव के लिए ये खास मौका होगा.

सूर्यकुमार यादव (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 6th Match: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का छठां मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया जहां टूर्नामेंट की शुरुआत बड़ी जीत से करना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान की टीम भी खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs PAkistan 6th Match, Asia Cup 2025 Toss Winner Prediction: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच दुबई में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

टीम इंडिया को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन को फिर से मिडिल आर्डर में मौका मिल सकता है. जसप्रीत बुमराह पर फिर से गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की जिम्मेदारी होगी. दूसरी तरफ, पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की सलामी जोड़ी से बेहतर शुरुआत की उम्मीद होगी. ओमान के खिलाफ अयूब खाता नहीं खोल पाए थे. वहीं, फखर जमान और कप्तान सलमान बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देंगे. गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. अबरार अहमद पर स्पिन गेंदबाजी का दारोमदार होगा.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप जीतने के इरादे से उतरेगी. टीम में शुभमन गिल की लगभग 1 साल बाद वापसी हुई है. उन्हें उपकप्तान बनाया गया है. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे. ऐसे में सूर्यकुमार यादव के लिए ये खास मौका होगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारी है.

अब एशिया कप में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया से ऐसे ही खेल की आस है.सूर्यकुमार यादव को मौजूदा समय के बेहतरीन टी20 बल्लेबाजों में गिना जाता है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वो कामयाब नहीं हो पाए हैं. सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ बैटिंग रिकॉर्ड बेहद साधारण रहा है. सूर्यकुमार का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर महज 18 रन है. ये रन सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2022 में बनाया था.

सूर्यकुमार यादव ने अब तक पाकिस्तानी टीम के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 12.80 की औसत से 64 रन बनाए. इनमें दो मुकाबले सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 के एशिया कप में खेले थे. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी टीम के खिलाफ 18 और 13 रन बनाए. बाकी के तीन मुकाबले सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप के अलग-अलग सीजन में खेले.

टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तानके खिलाफ सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन (Suryakumar Yadav T20I Stats Against Pakistan):

11 रन- 24 अक्टूबर 2021, दुबई (टी20 वर्ल्ड कप)

18 रन- 28 अगस्त 2022, दुबई (एशिया कप)

13 रन- 4 सितंबर 2022, दुबई (एशिया कप)

15 रन- 23 अक्टूबर 2022, मेलबर्न (टी20 वर्ल्ड कप)

7 रन- 9 जून 2024, न्यूयॉर्क (टी20 वर्ल्ड कप).

बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ अब तक एक भी मुकाबले नहीं खेले हैं. सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल में ओवरऑल प्रदर्शन शानदार रहा है. सूर्यकुमार यादव ने अब तक 83 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 38.20 की औसत और 167.07 के स्ट्राइक रेट से 2598 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से चार शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट