Suryakumar Yadav Stats: पिछली 5 टी20 पारियों में टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, यहां देखें दिलचस्प आंकड़े

दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान सभी की निगाहें विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के उपर टिकी रहेंगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्य के आंकड़े भी बेहद शानदार हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने सात टी20 मुकाबले खेलते हुए सात पारियों में 40.33 की औसत से 242 रन बनाए हैं. इस बीच सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 179.25 का रहा है.

सूर्यकुमार यादव (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इन दिनों टीम इंडिया (Team India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच पांच मुकाबलों की टी20I सीरीज (T20I Series) खेली जा रही है. अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 6 अगस्त को खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना (Providence Stadium, Guyana) में भारतीय समयनुसार शाम 8 बजे से होगी. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज (West Indies) ने 4 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई.

दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान सभी की निगाहें विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के उपर टिकी रहेंगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्य के आंकड़े भी बेहद शानदार हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने सात टी20 मुकाबले खेलते हुए सात पारियों में 40.33 की औसत से 242 रन बनाए हैं. इस बीच सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 179.25 का रहा है. IND vs WI 2nd T20I Stats And Record Preview: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड; यहां देखें आंकड़ें

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज टीम के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. पिछली 5 टी20 पारियों में टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. पिछली पांच पारियों में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 230 रन निकले हैं. इस लिस्ट में 214 रन के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं. 193 रनों के साथ शुभमन गिल तीसरे पर, 139 रन के साथ संजू सैमसन चौथे पायदान पर, 131 रन के साथ दिग्गज आलराउंडर रविंद्र जडेजा पांचवें पायदान पर हैं.

टी20 में सूर्यकुमार यादव का अब तक प्रदर्शन

बता दें कि टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अब तक 49 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 45.83 की औसत और 174.12 की स्ट्राइक रेट से 1,696 रन बनाए हैं. किंग कोहली ने 115 मैच में 52.73 की औसत और 137.96 की स्ट्राइक रेट से 4,008 रन बनाए हैं. वहीं, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाह शुभमन गिल ने 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 34.16 की औसत और 156.48 की स्ट्राइक रेट से 205 रन बनाए हैं. इसके साथ ही संजू सैमसन ने 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 17 पारियों में 19.56 की औसत और 132.06 की स्ट्राइक रेट से 313 रन जड़े हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड