Suryakumar Yadav Stats In T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में कुछ ऐसा रहा सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, जानिए ‘मिस्टर 360’ के पूरे आकंड़ें
बीते रविवार को टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया. सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 में और रोहित शर्मा ने साल 2024 में टीम इंडिया को यह खिताब जिताया था. ऐसे में आइए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया हैं. लगातार दूसरी बार टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाया हैं. टीम इंडिया तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली वर्ल्ड की पहली टीम बन गई हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे थे, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में था. यह भी पढ़ें: Team India Next Series: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद कब खेलेगी टीम इंडिया अगला मैच? जानिए पूरा शेड्यूल और विरोधी टीम
बीते रविवार को टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया. सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 में और रोहित शर्मा ने साल 2024 में टीम इंडिया को यह खिताब जिताया था. ऐसे में आइए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
कुछ ऐसा रहा सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 30.25 की औसत और 136.72 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 242 रन बनाए. इस दौरान वह सिर्फ एक ही अर्धशतक लगाने में सफल रहे. इस टूर्नामेंट की शुरुआत में सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली थी, लेकिन बाद के मैचों में वह बड़ी पारी नहीं खेल सके. इस वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव के स्कोर क्रमशः 84*, 12, 32, 34, 18, 33, 18, 11 और 0 रन रहे.
फाइनल में शून्य पर आउट हुए सूर्यकुमार यादव
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सूर्यकुमार यादव पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए. इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भी वह सिर्फ 11 रन ही बना सके थे.
टी20 वर्ल्ड कप के 4 सीजन खेल चुके हैं सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2021 में हिस्सा लिया था. अब तक वह 2021 से 2026 के बीच टी20 वर्ल्ड कप के चार सीजन में खेल चुके हैं. उन्होंने इन चारों सीजन में कुल 27 मैच खेले हैं और 26 पारियों में बल्लेबाजी की है. इस दौरान उन्होंने 36.10 की औसत और 150.73 की स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए हैं. उनके नाम 6 अर्धशतक दर्ज हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 रन रहा है. इस दौरान उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 67 चौके और 31 छक्के भी लगाए हैं.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 9 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की. इनमें से टीम इंडिया को 8 मुकाबलों में जीत मिली, जबकि सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा. क्रिकइंफो के अनुसार सूर्यकुमार यादव ने अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 52 मैचों में कप्तानी की है. इनमें टीम इंडिया को 40 मैचों में जीत मिली है और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 2 मैच टाई रहे और 2 मुकाबले बेनतीजा भी रहे.
ऐसा रहा सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल करियर
सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. वह अब तक 113 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इन मैचों की 107 पारियों में उन्होंने 36.35 की औसत और 162.94 की स्ट्राइक रेट से 3,272 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 117 रन रहा है.सूर्यकुमार यादव के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं. वह टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.