Suryakumar Yadav IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर सभी की नजरें होंगी. इस सीजन सूर्यकुमार अभी तक अपने रंग में नजर नहीं आए हैं और वह पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अगले मैच में बड़ी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे. चलिए पंजाब किंग्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

सूर्यकुमार यादव (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 24th Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 24वां मुकाबला आज यानी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन अब तक सिर्फ 1 मुकाबला जीत सकी है, जबकि 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और 3 मैच जीत चुकी है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर सभी की नजरें होंगी. इस सीजन सूर्यकुमार अभी तक अपने रंग में नजर नहीं आए हैं और वह पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अगले मैच में बड़ी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे. चलिए पंजाब किंग्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 2014 में खेला था. आईपीएल में इस टीम के खिलाफ अब तक उन्होंने 23 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 20 पारियों में 31.89 की औसत और 156.58 की स्ट्राइक रेट से 606 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 78 रन रहा है. सूर्यकुमार ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 64 चौके और 27 छक्के भी जड़े हैं.

पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के खिलाफ सूर्यकुमार का प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव और युजवेंद्र चहल 13 पारियों में आमने-सामने आए हैं. इस दौरान सूर्यकुमार ने 88 गेंदों में 116 रन बनाए हैं, जबकि चहल ने उन्हें 4 बार आउट किया है. इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 131.81 की रही है. वहीं, अर्शदीप सिंह के खिलाफ सूर्यकुमार 7 पारियों में 35 गेंदों पर 42 रन बना चुके हैं और इस दौरान अर्शदीप ने उन्हें 2 बार आउट किया है.

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर

सूर्यकुमार यादव ने साल 2012 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. अब तक वह 170 मैचों की 155 पारियों में 34.77 की औसत और 148.77 की स्ट्राइक रेट से 4,417 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 30 अर्धशतक और 2 शतक भी लगाए हैं. आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है. सूर्यकुमार अब तक 465 चौके और 171 छक्के जड़ चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें