SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इस सीजन काफी अहम रहने वाला है. सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 1 जीत और 1 हार दर्ज की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.

Rajiv Gandhi International Stadium

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 10th Match Hyderabad Weather Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 10वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई ईशान किशन (Ishan Kishan) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इस सीजन काफी अहम रहने वाला है. सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 1 जीत और 1 हार दर्ज की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (SRH vs LSG Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अबतक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 2 मैचों में जीत नसीब हुई हैं.

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Rajiv Gandhi International Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती, जबकि स्पिन गेंदबाज कुछ हद तक असरदार साबित हो सकते हैं. एक बार बल्लेबाज सेट हो जाए तो बड़े शॉट लगाना आसान हो जाता है.

हैदराबाद का मौसम (Hyderabad Weather Update)

टाटा आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार 5 अप्रैल को हैदराबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है. मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, ऐसे में गर्मी खिलाड़ियों को प्रभावित कर सकती है. हालांकि, बारिश की हल्की संभावना भी जताई गई है, लेकिन पूरे मैच पर इसका ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से ईशान किशन, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की तो ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs LSG 10th T20 Match Playing Prediction)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नोर्खिया, प्रिंस यादव.

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड