GT vs SRH, IPL 2024 Free Live Streaming: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच आज अहमदाबाद में खेला जाएगा हाई- स्कोरिंग मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

आईपीएल 2024 के डिजिटल अधिकार Viacom18 नेटवर्क के पास हैं. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस मैच का मुफ्त लाइव स्ट्रीम Viacom18 नेटवर्क का ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema पर मुफ्त में उपलब्ध होगा. फैंस जीटी बनाम एसआरएच धुआंधार मैच का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन मुफ्त में देख सकते है.

गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: Twitter)

GT vs SRH, IPL 2024 Free Live Telecast: आईपीएल 2024 के 12वें मैच के लिए अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस (GT) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मेजबानी कर रही है, जिसमें बल्ले और गेंद के बीच एक जोरदार मुकाबला होने की गुंजाईश है. दोनों टीमों ने एक-एक गेम जीता है. उन दोनों के पास अपना दूसरा जीत अपने खाते डालने का अच्छा मौका है. जीटी और एसआरएच इससे पहले तीन बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं, जिसमें टाइटंस ने 2 बार जीत हासिल की है. एक बार सनराइजर्स विजेता रहा है. जीटी के मेंटर गैरी किर्त्सन शुभमन गिल के नेतृत्व गुणों से काफी प्रभावित हैं, जो आईपीएल में पहली बार किसी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. शुभमन का मुकाबला पैट कमिंस से होगा, जिन्हें पिछले एक साल में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के तौर पर काफी सफलता मिली है. यह भी पढ़ें: आज के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

इस मैच में सनराइजर्स की बल्लेबाजी बनाम टाइटंस की गेंदबाजी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. राशिद खान, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा और उमेश यादव हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और एडेन मार्कराम जैसे खिलाड़ियों के सामने गेंदबाजी करेंगे. इस खेल में आतिशबाजी की अपेक्षा करें.

जीटी बनाम एसआरएच टाटा आईपीएल 2024 मैच नंबर 12 कब और कहां खेला जाएगा?

31 मार्च(रविवार) को गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2024 मैच नंबर 12  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार शाम 03:30 बजे से खेला जाएगा, जीटी बनाम एसआरएच मैच का टॉस 03:00 PM बजे होगा.

जीटी बनाम एसआरएच टाटा आईपीएल 2024 मैच नंबर 12 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

आईपीएल 2024 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. जीटी बनाम एसआरएच लाइव टेलीकास्ट देखने का विकल्प स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट 1/एचडी पर अंग्रेजी कमेंट्री के साथ उपलब्ध होगा. इस जीटी बनाम एसआरएच लाइव टेलीकास्ट देखने का विकल्प स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी/एचडी चैनलों पर हिंदी कमेंट्री के साथ भी उपलब्ध होगा. इस बीच, प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल और स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु पर क्षेत्रीय कमेंट्री के साथ मैच का आनंद ले सकते हैं.

जीटी बनाम एसआरएच टाटा आईपीएल 2024 मैच नंबर 12 की मुफ्त ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

आईपीएल 2024 के डिजिटल अधिकार Viacom18 नेटवर्क के पास हैं. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस मैच का मुफ्त लाइव स्ट्रीम Viacom18 नेटवर्क का ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema पर मुफ्त में उपलब्ध होगा. फैंस जीटी बनाम एसआरएच धुआंधार मैच का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन मुफ्त में देख सकते है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड