इंग्लैंड से टेस्ट मैच हारने के बाद सुनील गावस्कर ने जताई नाराजगी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने राष्ट्रीय टीम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम को और अधिक अभ्यास मैच खेलने चाहिए थे. भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने 31 रनों से हरा दिया था.

सुनील गावस्कर (Photo Credits: Getty Images)

मुंबई: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने राष्ट्रीय टीम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम को और अधिक अभ्यास मैच खेलने चाहिए थे. भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने 31 रनों से हरा दिया था.

इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली के अलावा कोई और बल्लेबाज रन नहीं कर सका था.

गावस्कर ने टीम प्रबंधन के एसेक्स के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच को चार दिन के बजाए तीन दिन का करने पर भी आपत्ति जाहिर की है. पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा कि टीम ने 14 दिनों के भीतर सिर्फ एक अभ्यास मैच खेला.

गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, "विराट कोहली एक अनोखी प्रतिभा है. वह 15 दिन की छुट्टी ले सकते हैं और फिर आकर शतक लगा सकते हैं. इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन उन्हें और टीम प्रबंधन को समझना पड़ेगा कि दूसरे खिलाड़ियों को अभ्यास की जरूरत है."

उन्होंने कहा, "सीरीज से पहले और ज्यादा अच्छी तैयारियां होनी चाहिए थीं. आप बाद में चीजों को हल्के में ले सकते हो, लेकिन शुरुआत में बिल्कुल नहीं. भारतीय टीम ने आखिरी वनडे 17 जुलाई को खेला था और इसके बाद सीधे एक अगस्त को टेस्ट खेला."

गावस्कर ने कहा, "इस बीच में 14 दिन थे और आपने सिर्फ तीन दिन का अभ्यास मैच खेला. आप इंग्लैंड क्यों गए? क्रिकेट खेलने या कुछ और करने? मैं मानता हूं कि उन दिनों टीम ने काफी देर तक अभ्यास किया, लेकिन आप सिर्फ अभ्यास से सब कुछ हासिल नहीं कर सकते. आपको मैच भी खेलने होंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी