फैन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर बेन स्टोक्स ने मांगी माफी

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने फैन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर उनसे माफी मांग ली है. स्टोक्स ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को आउट होने के बाद एक फैन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था.

इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स (Photo Credits: Getty Images)

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने फैन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर उनसे माफी मांग ली है. स्टोक्स ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को आउट होने के बाद एक फैन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. उनके इस अभद्र भाषा की आवाज को प्रसारणकर्ता ने रिकॉर्ड कर लिया था और उसने उसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था. स्टोक्स ने बाद में अपने इस बर्ताव के लिए सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है.

स्टोक्स ने ट्विटर पर लिखा, "मैंने आउट होने के बाद जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह लाइव ब्रॉडकास्ट पर सबने सुना. मैं अपनी उस भाषा के लिए माफी मांगता हूं. जब मैं आउट होकर पवेलियन की तरफ जा रहा था, तब दर्शकों की तरफ से मुझे लगातार अभद्र भाषा के साथ निशाना बनाया जा रहा था."

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने पत्नी का दबाया गला? जानें खबर की सच्चाई

उन्होंने आगे लिखा, "मैं मानता हूं कि मैंने जिस तरह बर्ताव किया, वह गैर पेशेवर था और मैं इसके लिए दिल से माफी मांगता हूं. मैं अपनी भाषा के लिए खासकर दुनिया भर के युवा फैन्स से माफी मांगता हूं, जोकि सीधा प्रसारण देख रहे थे."

हरफनमौला खिलाड़ी ने साथ ही कहा, "पूरी टेस्ट सीरीज के दौरान अबतक दोनों ही तरफ (इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका) के फैन्स से शानदार सपोर्ट मिला है. इस एक घटना की वजह से इस सीरीज को खराब नहीं होना चाहिए, जिसे हम जीतने के लिए तत्पर हैं." स्टोक्स अपनी पारी के दौरान केवल दो रन पर ही आउट हो गए थे. इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 192 रन बना लिए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े