हार्मिंसन ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पर किया हमला, कहा- वे हमेशा एक धोखेबाज के रूप में याद रखे जाएंगे
हार्मिंसन ने ‘टाकस्पोर्ट ’ रेडियो से कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि उसे माफ किया जा सकता है.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ जब आप धोखेबाज के रूप में जाने जाते हैं तो वही आपकी पहचान बन जाती है. इन तीनों ने धोखेबाजी की जो इनके सीवी में दर्ज हो गई. अब कब्र तक यह इनके साथ रहेगा. स्मिथ चाहे जो भी करे, उसे दक्षिण अफ्रीका में हुई उस घटना के लिये ही याद रखा जायेगा.’’
लंदन: इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिंसन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद गेंद से छेड़खानी प्रकरण के कारण हमेशा एक ‘धोखेबाज’ के रूप में ही याद रखा जायेगा. एशेज श्रृंखला में स्मिथ ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर आस्ट्रेलिया की जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई.
हार्मिंसन ने ‘टाकस्पोर्ट ’ रेडियो से कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि उसे माफ किया जा सकता है.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ जब आप धोखेबाज के रूप में जाने जाते हैं तो वही आपकी पहचान बन जाती है. इन तीनों ने धोखेबाजी की जो इनके सीवी में दर्ज हो गई. अब कब्र तक यह इनके साथ रहेगा. स्मिथ चाहे जो भी करे, उसे दक्षिण अफ्रीका में हुई उस घटना के लिये ही याद रखा जायेगा.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2019 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).