क्रिकेट

कुमार संगाकारा ने कहा- ऋषभ पंत को समझना चाहिए, सामने T20 वर्ल्ड कप है

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा का मानना है कि भारत के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को अपने विकेटकीपिंग कौशल में सुधार करना चाहिए और बल्लेबाजी में अपनी कमजोरियों को समझना चाहिए क्योंकि भारत अगले साल होने वाले T20 विश्व कप की तैयारी कर रहा है.

कुमार संगाकारा ने कहा- ऋषभ पंत को समझना चाहिए, सामने T20 वर्ल्ड कप है
कुमार संगाकारा और ऋषभ पंत (Photo Credits: Getty Images)

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा का मानना है कि भारत के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को अपने विकेटकीपिंग कौशल में सुधार करना चाहिए और बल्लेबाजी में अपनी कमजोरियों को समझना चाहिए क्योंकि भारत अगले साल होने वाले T20 विश्व कप की तैयारी कर रहा है. संगाकारा ने स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर एक कार्यक्रम में कहा, "अगर आप विश्व कप की तरफ देख रहे हैं तो यह उनके लिए (पंत के लिए) जरूरी है कि वह कप्तान को जानकारी देने के मामले में अपनी भूमिका को समझें."

उन्होंने कहा, "वहीं, विकेटकीपर के तौर पर जरूरी है कि वह विकेट के पीछे साफ-सुथरा काम करें जिससे उन्हें आत्मविश्वास आएगा और वह कप्तान की मदद करने के लिए अच्छी स्थिति में होंगे." संगाकार के मुताबिक पंत को ज्यादा दबाव नहीं लेना होगा और चीजों को सरल रखते हुए काम करना होगा. यह भी पढ़ें- वीवीएस लक्ष्मण के अनुसार ऋषभ पंत को इस नंबर पर करनी होगी बल्लेबाजी

पूर्व विकेटकीपर ने कहा, "उनके लिए यह जरूरी है कि वह चीजों को आसान रखें और अपनी कमजोरियों को समझें. एक बार जब वह इन पर काम करेंगे तो वह रणनीति बना सकेंगे, उनके लिए अभी जरूरी है कि वह ज्यादा दबाव न लें." उन्होंने कहा, "यह जरूरी है कि कोई उनसे जाकर बात करे और उन पर से दबाव हटाए और उन्हें स्वतंत्र होकर खेल खेलने दे."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2019 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).