Sri Lanka vs West Indies 3rd ODI Pitch And Weather Report: तीसरे वनडे में श्रीलंकाई गेंदबाज मचाएंगे कोहराम या वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का होगा दबदबा, मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इस सीरीज में श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. पहले और दूसरे वनडे में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया. असिता फर्नांडो, वानिन्दु हसरंगा और महिश तीक्षना की स्पिन और पेस गेंदबाजी ने विपक्षी बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई अवसर नहीं दिया.

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज (Photo: @OfficialSLC)

Sri Lanka National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 3rd ODI Match 2024: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा मुकाबला कल यानी 26 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर 2-0 से बढ़त बना ली हैं. तीसरे वनडे में श्रीलंका की टीम क्लीन स्वीप करने के लिए मैदान में उतरेगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम वाइट वाश से बचना चाहेगी. श्रीलंका की कमान चैरिथ असलांका के हाथों में हैं. जबकि वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप कर रहे हैं. Sri Lanka vs West Indies 3rd ODI Key Players To Watch: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, तीसरे वनडे में इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इस सीरीज में श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. पहले और दूसरे वनडे में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया. असिता फर्नांडो, वानिन्दु हसरंगा और महिश तीक्षना की स्पिन और पेस गेंदबाजी ने विपक्षी बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई अवसर नहीं दिया. पिछले मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान चरित असलंका ने भी महत्वपूर्ण अर्धशतक बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

दूसरी तरफ, इस सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम संघर्ष करती नजर आई है. दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंकाई स्पिनरों के सामने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी बुरी तरह असफल रहीं. शेरफेन रदरफोर्ड और गुडकेश मोटी ने कुछ शानदार प्रदर्शन और 119 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर सम्मानजनक स्तर पर पहुंचाया. हालांकि, टीम को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में और सुधार करने की आवश्कयता है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

बता दें कि श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 66 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका की टीम को 32 मुकाबलों में जीत मिली है और 31 मैच वेस्टइंडीज ने अपने नाम किए हैं. जबकि, 3 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. श्रीलंका की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 19 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका ने 14 मुकाबले जीते है. जबकि वेस्टइंडीज की टीम महज 3 मैच ही जीत सकीं है. 2 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. इस सीरीज में श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है.

पिच रिपोर्ट (SL vs WI Pitch Report)

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 26 अक्टूबर को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. हाल ही के मैचों में भी यहां स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजों के लिए पिच पर रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. पिच की सतह धीमी होने के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा. इस पिच पर औसत स्कोर 240-250 के बीच हो सकता है. इस पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही रहेगा, क्योंकि पीछा करने वाली टीम को पिच धीमी होने के कारण दूसरे हाफ में थोड़ी मुश्किल हो सकती है. पहले दोनों मैचों में भी पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हैं.

मौसम का हाल (Weather Report)

तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी की भी उम्मीद है. वहीं, तापमान 27-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. मौसम का असर गेंदबाजों के प्रदर्शन पर पड़ सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

श्रीलंका: निशान मदुश्का, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कमिंदु मेंडिस, चरित असलंका (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, जनिथ लियानागे, विनिडु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, महिश तीक्षना, असिता फर्नांडो.

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, एलेक अथानाजे, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, गुडकेश मोटी, हेडन वॉल्श, जेडन सील्स, अल्जारी जोसेफ.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट