SL vs WI 1st ODI 2020: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 1 विकेट से हराया

निचले क्रम के बल्लेबाज वानिंदु हसरंगा (नाबाद 42) की उपयोगी पारी के सहारे मेजबान श्रीलंका ने शनिवार को यहां खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को एक विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Getty Images)

Sri Lanka vs West Indies 1st ODI 2020: निचले क्रम के बल्लेबाज वानिंदु हसरंगा (नाबाद 42) की उपयोगी पारी के सहारे मेजबान श्रीलंका ने शनिवार को यहां खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को एक विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शाई होप (115) के शतक की मदद से सात विकेट पर 289 रन का स्कोर बनाया. श्रीलंका ने इस स्कोर को पांच गेंद शेष रहते नौ विकेट खोकर हासिल किया. मेजबान टीम की ओर से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 52, अविष्का फर्नाडो ने 50, कुसल परेरा ने 42, तिषारा परेरा ने 32 और धनंजय डीसिल्वा ने 18 रनों का योगदान दिया.

वहीं, हसरंगा ने एक छोर संभाले रखते हुए अपनी संघर्षपूरी पारी के दम पर श्रीलंका को एक विकेट से रोमांचक जीत दिला दी. हसरंगा ने 39 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया. वेस्टइंडीज की ओर से, अल्जारी जोसेफ ने तीन, कीमो पॉल और हैडन वाल्श ने दो-दो जबकि जेसन होल्डर ने एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st Test Match Day 3: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में सौरव गांगुली को छोड़ा पीछे, बने भारत के छठवें सफल बल्लेबाज

इससे पहले, वेस्टइंडीज ने होप के शतक की मदद से सात विकेट पर 289 रन का स्कोर बनाया. मेहमान टीम के लिए होप ने 140 गेंदों पर 10 चौके लगाए. उनके अलावा रोस्टन चेज ने 41, डैरेन ब्रावो ने 39, कीमो पॉल ने नाबाद 32 और हैडन वाल्श ने नाबाद 20 रन बनाए. श्रीलंका के लिए इसुरु उदाना ने तीन और तिषारा परेरा तथा नुवान प्रदीप को एक-एक विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट