Sri Lanka vs Bangladesh, 2nd T20I Match 2025 Key Players To Watch Out: दांबुला में श्रीलंका को हराकर सीरीज में वापसी करने को बेताब बांग्लादेश, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

श्रीलंका के लिए चरिथ असालंका, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका जैसे बल्लेबाज़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जबकि घायल वनिंदु हसरंगा की जगह टीम में शामिल किए गए जेफ्री वांडरसे पर निगाहें टिकी होंगी. दूसरी ओर, बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेली थी, जिसमें उसे 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly)

Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025 Key Players To Watch: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 13 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में भारतीयसमयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका की टीम बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी, जबकि बांग्लादेश की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस टी20 सीरीज में श्रीलंका की कमान चरित असलांका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. जबकि, बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Bangladesh, 2nd T20I Match Winner Prediction: बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी श्रीलंका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ 1-0 से और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की, अब वह टी20 सीरीज में भी दबदबा कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगा. हालांकि बांग्लादेश की टीम भले ही पिछली श्रृंखलाओं में संघर्ष करती नज़र आई हो, लेकिन उसके पास युवा और जोशीले खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने प्रदर्शन से फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला सकते हैं.

पहले टी20 मैच का हाल

पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 154 रन बनाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 155 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

श्रीलंका के लिए चरिथ असालंका, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका जैसे बल्लेबाज़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जबकि घायल वनिंदु हसरंगा की जगह टीम में शामिल किए गए जेफ्री वांडरसे पर निगाहें टिकी होंगी. दूसरी ओर, बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेली थी, जिसमें उसे 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा.

टीम की बल्लेबाज़ी लाइनअप खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी और शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गिरते रहे. ऐसे में पावरेन हुसैन एमोन और तंजीद हसन तमिम जैसे ओपनर्स पर अच्छी शुरुआत दिलाने की ज़िम्मेदारी होगी. वहीं, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ लिटन दास को फ्रंट से टीम का नेतृत्व करना होगा ताकि बांग्लादेश प्रतिस्पर्धी स्कोर बना सके और श्रृंखला में वापसी कर सके.

टी20 में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकार्ड्स (SL vs BAN Head to Head Records)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अब तक का आमना-सामना काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 15 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से श्रीलंका ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश ने महज पांच ही बार बाज़ी मारी है. दोनों के बीच अब तक कोई भी मैच बिना नतीजे के समाप्त नहीं हुआ है. इन आंकड़ों से साफ है कि श्रीलंका का पलड़ा ऐतिहासिक रूप से भारी रहा है, लेकिन बांग्लादेश ने भी हाल के वर्षों में श्रीलंका को चुनौती दी है, जिससे आगामी मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

कुसल मेंडिस: श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने पिछले 9 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 703 रन बनाए हैं. इस दौरान कुसल मेंडिस की औसत 43.94 और स्ट्राइक रेट 60.03 है. यह कुसल मेंडिस के खेल में निरंतरता और बेहतरीन तकनीक को दर्शाता है.

कामिंडु मेंडिस: श्रीलंका के युवा स्टार बल्लेबाज कामिंडु मेंडिस ने 10 मैचों में 322 रन बनाए हैं, जिसमें उनकी औसत 37 और स्ट्राइक रेट 64.79 का है. कामिंडु मेंडिस की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी और ठोस तकनीक ने श्रीलंका को कई बार मजबूत शुरुआत दी है.

जेफरी वांडरसे: गेंदबाजी में जेफरी वांडरसे ने गजब का प्रदर्शन किया है. जेफरी वांडरसे ने पिछले तीन मुकाबलों में 12 विकेट चटकाए हैं. जेफरी वांडरसे की इकॉनमी 4.1 और स्ट्राइक रेट 34.81 है.

परवेज़ हुसैन इमोन: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज परवेज़ हुसैन इमोन ने पिछले 10 मैचों में 38.11 की औसत और 82.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 247 रन बनाए हैं. परवेज़ हुसैन इमोन का अनुभव और स्थिरता बांग्लादेश के लिए पारी को संभालने में अहम भूमिका निभा सकती है.

तस्कीन अहमद: बांग्लादेश के गेंदबाज तस्कीन अहमद ने पिछले 9 मैचों में 8.28 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं. तस्कीन अहमद की तेज़ गेंदबाजी ने नई गेंद से विकेट दिलाने के अलावा डेथ ओवरों में भी प्रभावी प्रदर्शन किया है.

लिटन दास: बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास ने पिछले 8 मैचों में 191 रन बनाए हैं. हालांकि लिटन दास का प्रदर्शन औसत रहा है, लेकिन उनमें पारी की शुरुआत में टीम को मजबूती देने की क्षमता है.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पहले टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका, चमिका करुणारत्ने/डुनिथ वेलालेज, जेफरी वांडरसे, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना.

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: तंज़ीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद/नासुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Avishka Fernando bangladesh bangladesh national cricket team Binura Fernando Chamika Karunaratne Charith Asalanka Dambulla Dambulla International Stadium Pitch Report Dambulla Pitch Report Dambulla Stadium Pitch Report Dambulla Weather Dambulla weather report Dambulla Weather Update Dasun Shanaka How To Watch Sri Lanka vs Bangladesh 2nd T20 Match Jeffrey Vandersay Kusal Mendis Kusal Perera Litton Das Maheesh Theekshana Mehidy Hasan Miraz Mohammad Naim Mohammad Saifuddin Nuwan Thushara Pallekele Pallekele International Cricket Stadium Pallekele International Cricket Stadium Pitch Report Pallekele Pitch Report Pallekele weather Pallekele Weather Report Pallekele Weather Report Today Pallekele Weather Update Parvez Hossain Emon Pathum Nissanka Rangiri Dambulla International Stadium Rangiri Dambulla International Stadium Pitch Report Rishad Hossain Shamim Hossain SL vs BAN 2nd T20 Pitch Report SL vs BAN 2nd T20 Pitch Report In Hindi SL vs BAN 2nd T20 Pitch Report In Hindi Today Match SL vs BAN 2nd T20 Pitch Report Today Match SL vs BAN Today Match SL बनाम BAN आज मैच SL बनाम BAN प्रथम T20 पिच रिपोर्ट आज मैच SL बनाम BAN प्रथम T20 पिच रिपोर्ट हिंदी में आज का मैच Sri Lanka sri lanka national cricket team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Players Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Sri Lanka vs Bangladesh 2nd T20 2025 Pitch Report Sri Lanka vs Bangladesh 2nd T20 Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh cricket series to continue in Pallekele Sri Lanka vs Bangladesh Head To Head Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Score Sri Lanka vs Bangladesh Live Score Sri Lanka vs Bangladesh Live Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Live Toss Update Sri Lanka vs Bangladesh Match Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Pitch Report Sri Lanka vs Bangladesh Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh T20 Stats Tanzid Hasan Tamim Tanzim Hasan Sakib Taskin Ahmed Towhid Hridoy अविष्का फर्नांडो कुसल परेरा कुसल मेंडिस चमिका करुणारत्ने चरिथ असलांका चैरिथ असलांका जेफरी वेंडरसे तंजीद हसन तमीम तंजीम हसन साकिब तस्कीन अहमद तौहीद हृदोय दांबुला दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम दांबुला पिच रिपोर्ट दांबुला मौसम दांबुला मौसम अपडेट दांबुला मौसम रिपोर्ट दांबुला स्टेडियम पिच रिपोर्ट दासुन शनाका नुवान तुषारा पथुम निसांका परवेज़ हुसैन इमोन पल्लेकेले पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पल्लेकेले पिच रिपोर्ट पल्लेकेले मौसम पल्लेकेले मौसम अपडेट पल्लेकेले मौसम रिपोर्ट बांग्लादेश बिनुरा फर्नांडो महीश थीक्षाना मेहदी हसन मिराज मोहम्मद नईम मोहम्मद सैफुद्दीन रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रिशाद हुसैन लिटन दास शमीम हुसैन श्रीलंका श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\