Sri Lanka vs Bangladesh, 1st Test Match Day 1 Stumps Scorecard: पहले दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश ने बनाए 292 रन, कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो और मुश्फिकुर रहीम ने खेली शतकीय पारी; यहां देखें पहले दिन का स्कोरकार्ड

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 90 ओवरों में तीन विकेट खोकर 292 रन बनाए. बांग्लादेश की तरफ से कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने सबसे ज्यादा नाबाद 136 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान नजमुल हुसैन शांतो ने 260 गेंदों पर 14 चौका और एक छक्का लगाया. नजमुल हुसैन शांतो के अलावा मुश्फिकुर रहीम ने नाबाद 105 रन बनाए.

Sri Lanka vs Bangladesh, 1st Test Day 1 Stumps Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र की शुरुआत आज 17 जून से होने जा रही है. यह मुकाबला गाले (Galle) के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 90 ओवर में तीन विकेट खोकर 292 रन बना लिए हैं. इस बहुप्रतीक्षित दौरे में दोनों टीमें टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और टी20 मुकाबलों में भी आमने-सामने होंगी. पहले चरण में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिनके बाद सीमित ओवरों की सीरीज का शेड्यूल जारी किया जाएगा. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी एक बार फिर नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) के हाथों में होगी, जबकि श्रीलंका की कमान अनुभवी ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) को सौंपी गई है. यह भी पढ़े: Sri Lanka vs Bangladesh, 1st Test Match Day 1 Lunch Break Scorecard: लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने बनाए 90 रन, कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो और मुश्फिकुर रहीम ने पारी को संभाला; यहां देखें स्कोरकार्ड

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड:

इस बीच पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 45 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो और मुश्फिकुर रहीम ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर रन तक पहुंचाया.

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 90 ओवरों में तीन विकेट खोकर 292 रन बनाए. बांग्लादेश की तरफ से कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने सबसे ज्यादा नाबाद 136 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान नजमुल हुसैन शांतो ने 260 गेंदों पर 14 चौका और एक छक्का लगाया. नजमुल हुसैन शांतो के अलावा मुश्फिकुर रहीम ने नाबाद 105 रन बनाए.

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को स्टार तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से थारिन्दु रत्नायके ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. थारिन्दु रत्नायके के अलावा असिथा फर्नांडो ने एक विकेट चटकाए. अब दूसरे दिन का खेल और भी दिलचस्प हो गया हैं.

बांग्लादेश की पहली पारी का स्कोरकार्ड:

बांग्लादेश की बल्लेबाजी: 292/3, 90 ओवर (शादमान इस्लाम 14 रन, अनामुल हक 0 रन, मोमिनुल हक 29 रन, नजमुल हुसैन शांतो नाबाद 136 रन और मुश्फिकुर रहीम नाबाद 105 रन.)

श्रीलंका की गेंदबाजी: (असिथा फर्नांडो 1 विकेट और थारिन्दु रत्नायके 2 विकेट).

Share Now

Tags

ban vs sl bangladesh bangladesh national cricket team bangladesh national cricket team vs sri lanka national cricket team match scorecard bangladesh vs sri lanka Dhananjaya de Silva Galle Galle International Stadium Galle International Stadium Pitch Report Galle Pitch Report galle weather Galle Weather Report Najmul Hossain Shanto Pathum Nissanka SL vs BAN SL vs BAN 1st Test SL vs BAN 1st Test Day 1 Scorecard SL vs BAN Day 1 Pitch Report SL vs BAN Day 1 Weather SL vs BAN Live Toss SL vs BAN Pitch Report SL बनाम BAN दिन 1 पिच रिपोर्ट SL बनाम BAN दिन 1 मौसम SL बनाम BAN पहला टेस्ट SL बनाम BAN पहला टेस्ट दिन 1 स्कोरकार्ड SL बनाम BAN लाइव टॉस Sri Lanka sri lanka national cricket team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Sri Lanka vs Bangladesh Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test Day 1 Score Sri Lanka vs Bangladesh Head To Head Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Live Score Sri Lanka vs Bangladesh Live Streaming In India Sri Lanka vs Bangladesh Live Toss Update Sri Lanka vs Bangladesh Pitch Report Sri Lanka vs Bangladesh Stats tharindu rathnayake where to watch bangladesh national cricket team vs sri lanka national cricket team where to watch sri lanka national cricket team vs bangladesh national cricket team Where To Watch Sri Lanka vs Bangladesh एसएल बनाम BAN पिच रिपोर्ट गॉल गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट गॉल पिच रिपोर्ट गॉल मौसम गॉल मौसम रिपोर्ट धनंजय डी सिल्वा नजमुल हुसैन शान्तो बांगलादेश बनाम श्रीलंका बांगलादेश वि श्रीलंका बांग्लादेश बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम श्रीलंका श्रीलंका बनाम बांग्लादेश श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का सुपर-8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Sri Lanka Tour of Afghanistan 2026 Schedule: पहली बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, जानें पूरा कार्यक्रम

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रनों का लक्ष्य, फिलिप साल्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\