Sri Lanka vs Bangladesh, 1st T20I Match 2025 Key Players To Watch Out: पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी बांग्लादेश,पल्लेकेले में इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अब तक का आमना-सामना काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 14 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से श्रीलंका ने 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश ने 5 बार बाज़ी मारी है. दोनों के बीच अब तक कोई भी मैच बिना नतीजे के समाप्त नहीं हुआ है.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका(Photo Credit: X Formerly)

Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Key Players To Watch: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 10 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ 1-0 से और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की, अब वह टी20 सीरीज में भी दबदबा कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगा. हालांकि बांग्लादेश की टीम भले ही पिछली श्रृंखलाओं में संघर्ष करती नज़र आई हो, लेकिन उसके पास युवा और जोशीले खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने प्रदर्शन से फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला सकते हैं. इस टी20 सीरीज में श्रीलंका की कमान चरित असलांका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. जबकि, बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: SL vs BAN, 1st T20I Match 2025 Pallekele Pitch Report And Weather Update: पल्लेकेले में श्रीलंका के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या बांग्लादेश के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

श्रीलंका के लिए चरिथ असालंका, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका जैसे बल्लेबाज़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जबकि घायल वनिंदु हसरंगा की जगह टीम में शामिल किए गए जेफ्री वांडरसे पर निगाहें टिकी होंगी. दूसरी ओर, बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेली थी, जिसमें उसे 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम की बल्लेबाज़ी लाइनअप खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी और शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गिरते रहे. ऐसे में पावरेन हुसैन एमोन और तंजीद हसन तमिम जैसे ओपनर्स पर अच्छी शुरुआत दिलाने की ज़िम्मेदारी होगी. वहीं, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ लिटन दास को फ्रंट से टीम का नेतृत्व करना होगा ताकि बांग्लादेश प्रतिस्पर्धी स्कोर बना सके और श्रृंखला में वापसी कर सके.

टी20 में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकार्ड्स (SL vs BAN Head to Head Records)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अब तक का आमना-सामना काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 14 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से श्रीलंका ने 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश ने 5 बार बाज़ी मारी है. दोनों के बीच अब तक कोई भी मैच बिना नतीजे के समाप्त नहीं हुआ है. इन आंकड़ों से साफ है कि श्रीलंका का पलड़ा ऐतिहासिक रूप से भारी रहा है, लेकिन बांग्लादेश ने भी हाल के वर्षों में श्रीलंका को चुनौती दी है, जिससे आगामी मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

कुसल मेंडिस: श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने पिछले 9 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 703 रन बनाए हैं. इस दौरान कुसल मेंडिस की औसत 43.94 और स्ट्राइक रेट 60.03 है. यह कुसल मेंडिस के खेल में निरंतरता और बेहतरीन तकनीक को दर्शाता है.

कामिंडु मेंडिस: श्रीलंका के युवा स्टार बल्लेबाज कामिंडु मेंडिस ने 10 मैचों में 322 रन बनाए हैं, जिसमें उनकी औसत 37 और स्ट्राइक रेट 64.79 का है. कामिंडु मेंडिस की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी और ठोस तकनीक ने श्रीलंका को कई बार मजबूत शुरुआत दी है.

जेफरी वांडरसे: गेंदबाजी में जेफरी वांडरसे ने गजब का प्रदर्शन किया है. जेफरी वांडरसे ने पिछले तीन मुकाबलों में 12 विकेट चटकाए हैं. जेफरी वांडरसे की इकॉनमी 4.1 और स्ट्राइक रेट 34.81 है.

परवेज़ हुसैन इमोन: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज परवेज़ हुसैन इमोन ने पिछले 10 मैचों में 38.11 की औसत और 82.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 247 रन बनाए हैं. परवेज़ हुसैन इमोन का अनुभव और स्थिरता बांग्लादेश के लिए पारी को संभालने में अहम भूमिका निभा सकती है.

तस्कीन अहमद: बांग्लादेश के गेंदबाज तस्कीन अहमद ने पिछले 9 मैचों में 8.28 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं. तस्कीन अहमद की तेज़ गेंदबाजी ने नई गेंद से विकेट दिलाने के अलावा डेथ ओवरों में भी प्रभावी प्रदर्शन किया है.

लिटन दास: बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास ने पिछले 8 मैचों में 191 रन बनाए हैं. हालांकि लिटन दास का प्रदर्शन औसत रहा है, लेकिन उनमें पारी की शुरुआत में टीम को मजबूती देने की क्षमता है.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पहले टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका, चमिका करुणारत्ने/डुनिथ वेलालेज, जेफरी वांडरसे, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना.

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: तंज़ीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद/नासुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

bangladesh bangladesh national cricket team Charith Asalanka How To Watch Sri Lanka vs Bangladesh 1st T20 Match Litton Das Pallekele Pallekele International Cricket Stadium Pallekele International Cricket Stadium Pitch Report Pallekele Pitch Report Pallekele weather Pallekele Weather Report Pallekele Weather Report Today Pallekele Weather Update SL vs BAN 1st T20 Pitch Report SL vs BAN 1st T20 Pitch Report In Hindi SL vs BAN 1st T20 Pitch Report In Hindi Today Match SL vs BAN 1st T20 Pitch Report Today Match SL vs BAN Today Match SL बनाम BAN आज मैच SL बनाम BAN प्रथम T20 पिच रिपोर्ट आज मैच SL बनाम BAN प्रथम T20 पिच रिपोर्ट हिंदी में आज का मैच Sri Lanka sri lanka national cricket team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Sri Lanka vs Bangladesh 1st T20 2025 Pitch Report Sri Lanka vs Bangladesh Head To Head Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Score Sri Lanka vs Bangladesh Live Score Sri Lanka vs Bangladesh Live Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Live Toss Update Sri Lanka vs Bangladesh Match Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Pitch Report Sri Lanka vs Bangladesh Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh T20 Stats चरिथ असलांका पल्लेकेले पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पल्लेकेले पिच रिपोर्ट पल्लेकेले मौसम पल्लेकेले मौसम अपडेट पल्लेकेले मौसम रिपोर्ट बांग्लादेश लिटन दास श्रीलंका श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

\