Sri Lanka vs Australia, 1st Test Match Day 2 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इस बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 92 रन बोर्ड पर जड़ दिए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 147 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (Photo: @OfficialSLC/@CricketAus)

Sri Lanka National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 1st Test Match 2025 Day 2 Live Streaming: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला आज यानी 29 जनवरी से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल आज यानी 30 जनवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 जीतने के बाद, ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम द्विपक्षीय श्रृंखला (टेस्ट और वनडे) के लिए श्रीलंका की यात्रा पर हैं. देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ चल रही ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 ​​का हिस्सा हैं. ऑस्ट्रेलिया पहले ही दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रैंड फ़िनाले के लिए क्वालीफाई कर चुका है. इस सीरीज में श्रीलंका की कमान धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई स्टीव स्मिथ (Steven Smith) कर रहे हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 81.1 ओवरों में दो विकेट खोकर 330 रन बना लिए थे. Sri Lanka vs Australia, 1st Test Day 2 Match Preview: दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या श्रीलंका के गेंदबाज करेंगे वापसी, यहां जानें दूसरे दिन खेल से पहले पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

इस बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 92 रन बोर्ड पर जड़ दिए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 147 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.

उस्मान ख्वाजा के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 104 रन बनाए. इन दोनों के अलावा ट्रैविस हेड ने 57 रन और मार्नस लाबुशेन ने 20 रन बनाए. दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को प्रभात जयसूर्या ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या और जेफरी वांडरसे ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. अब दूसरे दिन देखना दिलचस्प होगा कि श्रीलंका की टीम मैच में वापसी करेगी या ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एक बाद स्कोर बोर्ड पर लगाएंगे.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (AUS vs SL Head To Head Records)

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच वनडे में अब तक 104 मुकाबले खेले गए हैं. इन मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 64 बार जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका 36 मैचों में विजयी रहा है. 4 मुकाबले बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं. दोनों टीमों के बीच यह प्रतिस्पर्धा हमेशा रोमांचक रही है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आज यानी 30 जनवरी को गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 10: 00 बजे से खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ का सीधा प्रसारण भारत में टीवी पर उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, फैंस श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया रोमांचक मुकाबले का आनंद FanCode ऐप और वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से ले सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर मैच की सभी अपडेट्स और कवरेज उपलब्ध होंगी, जिससे दर्शक कहीं भी और कभी भी मैच का लुत्फ उठा सकेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में पथुम निसांका ने शतक ठोककर श्रीलंका को दिलाई धमाकेदार जीत, ऑस्ट्रेलिया हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें AUS बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\